फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप से पहले कोहली को राहत, मैदान पर जल्द वापसी करेंगे हिटमैन रोहित शर्मा

Thu, 11 Apr 2019 02:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma soon comeback from injury before world cup 2019
rohit and kohli

भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा पांव में चोट के कारण पंजाब के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग में एक मुकाबला नहीं खेल पाए, लेकिन मुंबई के उनके साथी किरोन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया और अगले मैच में वह वापसी कर सकते हैं। ऐसे में यह खबर न सिर्फ मुंबई के लिए बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अच्छी है।


 

rohit sharma soon comeback from injury before world cup 2019
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप टीम चयन से पांच दिन पहले चोट के कारण रोहित मैदान पर नहीं उतरे। वह मंगलवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। यह आईपीएल के 11 सत्रों में पहला अवसर है जबकि वह मैच में नहीं खेले। रोहित के स्वस्थ होने की खबर से कप्तान विराट कोहली को भी राहत मिली होगी।

rohit sharma soon comeback from injury before world cup 2019
Kieron Pollard

रोहित की जगह मुंबई की कप्तानी का दायित्व संभालने वाले पोलार्ड ने कहा, 'निश्चित तौर पर रोहित टीम का कप्तान है और केवल ऐहतियात के तौर पर उन्हें विश्राम दिया गया। उन्हें अगले मैच में वापसी करनी चाहिए।'

देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma soon comeback from injury before world cup 2019
POLLARD

बता दें कि किरोन पोलार्ड (83) की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को जीत का 'चौका' लगाया। यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान मुंबई ने पंजाब को 3 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंकतालिका में 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
rohit sharma soon comeback from injury before world cup 2019
मुंबई इंडियंस

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 7 विकेट खोकर यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। जोसेप 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तानी पारी खेलने के लिए पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 31 गेंदों में 10 छक्के और 3 चौके की मदद से 83 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 267.74 का था।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed