फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'हम जानते हैं हार्दिक क्या कर सकते हैं', रोहित ने पांड्या की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा

Sun, 23 Jun 2024 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jun 2024 10:30 AM IST
सार

हार्दिक ने अब तक इस टी20 विश्व कप में तीन पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद रोहित ने हार्दिक की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Rohit Sharma says, We know what Hardik Pandya is capable of after India vs Bangladesh T20 World Cup 2024
रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार को भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया। टीम इंडिया की जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम किरदार निभाया। उन्होंने 50 रन की पारी खेलने के अलावा एक विकेट भी लिया। हार्दिक के इस प्रदर्शन से खुश भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है। रोहित का मानना है कि जब भी हार्दिक बड़ी पारी खेलते हैं तो यह भारत को अच्छी स्थिति में ले जाता है। हिटमैन ने हार्दिक को एक्स-फैक्टर बताया और कहा कि उनकी क्षमता कभी शक के घेरे में नहीं थी।
Rohit Sharma says, We know what Hardik Pandya is capable of after India vs Bangladesh T20 World Cup 2024
रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
हार्दिक ने अब तक इस टी20 विश्व कप में तीन पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी लिए हैं। कप्तान रोहित ने कहा- मैंने पिछले मैच में भी कहा था कि हार्दिक की अच्छी बल्लेबाजी हमें अच्छी स्थिति में लाती है। हम अच्छा अंत करना चाहते हैं और हम जानते हैं कि हार्दिक क्या करने में सक्षम हैं।
Rohit Sharma says, We know what Hardik Pandya is capable of after India vs Bangladesh T20 World Cup 2024
रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
कप्तान ने कहा- हार्दिक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अगर वह ऐसा करना जारी रखते हैं तो यह हमें अच्छी स्थिति में पहुंचा देगा। बांग्लादेश के खिलाफ अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी जज्बा दिखाया और तीन बल्लेबाजों - विराट कोहली (37), ऋषभ पंत (36) और शिवम दुबे (34) ने तेजी से 30+ रन बनाए। कप्तान ने खुद 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma says, We know what Hardik Pandya is capable of after India vs Bangladesh T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित ने कहा- मैं काफी समय से इस बारे में बात कर रहा हूं। यह खुद को पिच के अनुसार ढालकर उसके हिसाब से खेलने को लेकर है। हर चीज को ध्यान में रखते हुए हमने परिस्थितियों के अनुरूप ढलकर वास्तव में अच्छा खेला। सभी आठ बल्लेबाजों को अपनी भूमिका निभानी होगी, चाहे वह कुछ भी हो। हमने देखा कि एक खिलाड़ी ने 50 रन बनाए और हमने 197 रन बनाए। टी20 में मुझे नहीं लगता कि हमें अर्धशतक और शतक बनाने की जरूरत है। मायने यह रखता है कि आप गेंदबाजों पर कितना दबाव डालते हैं।
विज्ञापन
Rohit Sharma says, We know what Hardik Pandya is capable of after India vs Bangladesh T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हिटमैन ने कहा, 'शुरू से ही सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और हम भी इसी तरह खेलना चाहते हैं। टीम में काफी अनुभव है और हम उनका समर्थन करते हैं।' रोहित ने स्वीकार किया कि अधिकांश कैरेबियाई द्वीपों में हवा एक कारक है। हिटमैन ने कहा- यहां हवा का थोड़ा असर है। कुल मिलाकर हम बहुत स्मार्ट हैं, कुल मिलाकर हम बल्ले और गेंद से अच्छे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed