फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यो यो टेस्ट: बोले हिटमैन, 'मैं अपना समय कहां-कैसे बिताता हूं, किसी को नहीं दखल देने का हक'

Thu, 21 Jun 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma reaction after successfully cleared yo yo test at nca
rohit sharma

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को बेंगलुरू के एनसीए में सफलतापूर्वक यो-यो टेस्ट पास किया। यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करते ही उनका इंग्लैंड दौरे के लिए टिकट पक्का हो गया है। बता दें कि रोहित शर्मा का टेस्ट 15 जून को होना था लेकिन रूस में होने की वजह से वह साथी खिलाड़ियों संग यह टेस्ट नहीं दे पाए थे।

rohit sharma reaction after successfully cleared yo yo test at nca
rohit sharma

रोहित ने यो-यो टेस्ट पास होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यो-यो टेस्ट क्लियर अब जल्द ही आयरलैंड में मिलते हैं।' बता दें कि रोहित से पहले कई खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हो चुका था जिनमें से शमी, सैमसन और रायुडू इस टेस्ट में फेल हो गए थे।

Yo-Yo ✔️ See you shortly Ireland

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

rohit sharma reaction after successfully cleared yo yo test at nca
रोहित शर्मा

दरअसल रोहित शर्मा उस वक्त रूस में एक ब्रांड प्रमोशन के लिए गए हुए थे। इस पर उनके आलोचकों भड़क गए और रोहित की कार्यक्रम नीतियों पर सवाल उठाने लगे थे। राोहित शर्मा ने यो-यो टेस्ट पास करते ही अपने आलोचकों को सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma reaction after successfully cleared yo yo test at nca
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं अपना समय कहां और कैसे बिताता हूं इस बारे में किसी को दखल देने का हक नहीं है। जब तक मैं नियमों का पालन करता हूं तब तक मुझे अपने तरीके से समय बिताने का अधिकार है। आप जरूरी मुद्दों पर चर्चा करिए। कुछ चैनलों को मैं बताना चाहूंगा कि यो यो टेस्ट में सफल होने के लिए मुझे एक मौका मिला जो आज था।'



 

विज्ञापन
rohit sharma reaction after successfully cleared yo yo test at nca
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के स्टैंडबाय के तौर पर अजिंक्य रहाणे को रखा गया था, लेकिन अब रोहित के यो-यो टेस्ट में पास हो जाने की वजह से इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि रोहित को यह टेस्ट पास करने के लिए 16.1 अंक चाहिए थे जो उन्होंने बड़ी आसानी से हासिल कर लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed