चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना को एक मैच न खेलना काफी मंहगा पड़ा। दरअसल, रैना के न खेलने की वजह से उनके कई रिकॉर्ड्स टूट गए। आइये जानते हैं कि इस दौरान रैना के कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटेः-
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल सीजन-11 के 14वें मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में 92 रन बनाते ही विराट आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : file photo
विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। कोहली के नाम अब आईपीएल के 153 मैचों में 4619 रन हो गए हैं, जबकि सुरेश रैना 163 मैचों में 4558 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर 4345 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में पहला नाम क्रिस गेल का है। उन्होंने अब तक 269 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए 175 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, 174 छक्के के साथ रैना तीसरे नंबर पर हैं।
बता दें कि 10 अप्रैल कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में सुनील नरेन की गेंद पर एक रन लेते हुए रैना को चोट लगी थी। फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं। सुरेश रैना पिंडली की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल में चेन्नई के अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। चेन्नई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी थी।