ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मे रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 7.4 ओवर में 47 रन जोड़े। इसी के साथ इस ओपनिंग जोड़ी ने 4,000 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। रोहित-शिखर 4000 रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली दुनिया की चौथी जोड़ी है।
रोहित और शिखर अब तक कुल 91 मुकाबलों में बतौर ओपनर उतर चुके हैं। इस जोड़ी ने 45.34 की औसत से 4034 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। इन दोनों ने पहली बार 6 जून 2011 को चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की थी। इसके ठीक दो साल बाद 6 जून 2013 को ही दोनों पहली बार बतौर ओपनिंग जोड़ी उतरे।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
सचिन-सौरव हैं सबसे आगे
एकदिवसीय क्रिकेट मैचों सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के नाम है। दोनों ने 136 पारियों में 49.32 की औसत से 6609 रन बनाए हैं।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी इस मामले में नंबर-2 है। इन दोनों ने 114 मैचों में 48.39 की औसत से 5372 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर 1980 के दशक की वेस्टइंडीज की दिग्गज ओपनिंग जोड़ी है। इंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस ने 102 मैचों में 5150 रन जोड़े थे।
5 of 5
सहवाग-सचिन
- फोटो : getty
टूटा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड
रोहित-शिखर की जोड़ी ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की लोकप्रिय जोड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन-सहवाग ने 93 पारियों में 42.12 की औसत से 3913 रन बनाए थे। रोहित-शिखर अब इनसे आगे निकल चुके हैं।