फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जडेजा ने दिखाया एक हाथ से कमाल, ख्वाजा को किया गजब रन आउट

Tue, 15 Jan 2019 01:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Ravindra Jadeja One hand Run Out Usman Khawaja, Video goes viral

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में रवींद्र जडेजा ने अपनी फिल्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्कोरबोर्ड पर 9 विकेट खोकर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। कंगारू टीम की शुरुआत बिगाड़ने में जडेजा का अहम हाथ रहा।

AUSvIND: Ravindra Jadeja One hand Run Out Usman Khawaja, Video goes viral

26 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभलने लगी थी। तीसरे विकेट के लिए मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच 56 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी। इसके पहले कि यह जोड़ी भारत के लिए खतरा बनती, रवींद्र जडेजा ने अपने बाहुबल और चुस्ती-फुर्ती के दम पर ख्वाजा को खेल खत्म कर दिया।

AUSvIND: Ravindra Jadeja One hand Run Out Usman Khawaja, Video goes viral

दरअसल, एलेक्स कैरी के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए आए। पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने कुलदीप यादव की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन तभी गेंद जडेजा के पास गई और जडेजा ने बिजली जैसी रफतार से स्टंप्स पर सटीक थ्रो दे मारा।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Ravindra Jadeja One hand Run Out Usman Khawaja, Video goes viral

जडेजा की फुर्ती का अंदाजा उस्मान ख्वाजा नहीं लगा पाए और वह क्रीज से दूर रह गए। ख्वाजा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जडेजा का यह रनआउट देखकर एडिलेड ओवल में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। जडेजा ने एक हाथ से बिजली जैसी रफतार से ख्वाजा की 21 रनों की पारी का अंत कर दिया।

विज्ञापन
AUSvIND: Ravindra Jadeja One hand Run Out Usman Khawaja, Video goes viral

इतना ही नहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जलवा दिखाया। 28वें ओवर में जडेजा ने पीटर हैंड्सकोंब को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप आउट करा दिया और ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। हैंड्सकॉम्ब 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह जडेजा ने फील्डिंग और गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed