फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन-सहवाग से आगे निकली रोहित-धवन की जोड़ी, वन-डे में 4000 रन पूरे

Tue, 15 Jan 2019 04:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan completes 4000 runs as opening partnership
rohit dhawan

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मे रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 7.4 ओवर में 47 रन जोड़े। इसी के साथ इस ओपनिंग जोड़ी ने 4,000 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है। रोहित-शिखर 4000 रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली दुनिया की चौथी जोड़ी है।

rohit sharma and shikhar dhawan completes 4000 runs as opening partnership
dhawan rohit

रोहित और शिखर अब तक कुल 91 मुकाबलों में बतौर ओपनर उतर चुके हैं। इस जोड़ी ने 45.34 की औसत से 4034 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। इन दोनों ने पहली बार 6 जून 2011 को चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की थी। इसके ठीक दो साल बाद 6 जून 2013 को ही दोनों पहली बार बतौर ओपनिंग जोड़ी उतरे।

rohit sharma and shikhar dhawan completes 4000 runs as opening partnership
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

सचिन-सौरव हैं सबसे आगे
एकदिवसीय क्रिकेट मैचों सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के नाम है। दोनों ने 136 पारियों में 49.32 की औसत से 6609 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan completes 4000 runs as opening partnership
एडम गिलक्रिस्ट

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी इस मामले में नंबर-2 है। इन दोनों ने 114 मैचों में 48.39 की औसत  से 5372 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर 1980 के दशक की वेस्टइंडीज की दिग्गज ओपनिंग जोड़ी है। इंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस ने 102 मैचों में 5150 रन जोड़े थे।

विज्ञापन
rohit sharma and shikhar dhawan completes 4000 runs as opening partnership
सहवाग-सचिन - फोटो : getty
टूटा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड
रोहित-शिखर की जोड़ी ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की लोकप्रिय जोड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन-सहवाग ने 93 पारियों में 42.12 की औसत से 3913 रन बनाए थे। रोहित-शिखर अब इनसे आगे निकल चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed