फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉबिन उथप्पा ने 32 गेंद में ठोके 87 रन, अभिषेक शर्मा ने बने दूसरे सबसे तेज भारतीय शतकधारी

Sun, 28 Feb 2021 05:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Robin Uthappa smashes 32 ball 87 Sreesanth takes 4 as Kerala crush Bihar in Vijay Hazare Trophy
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

एक समय भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम के मजबूत आधार रहे रॉबिन उथप्पा लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछला दो आईपीएल भी उनके लिए कुछ खास नहीं गुजरा। 12वें सीजन के बाद वह अपनी पुरानी टीम केकेआर से बाहर कर दिए गए।13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेले और अब 14वें सीजन के लिए सीएसके ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। धोनी की टीम में आते ही इस धाकड़ खिलाड़ी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

Robin Uthappa smashes 32 ball 87 Sreesanth takes 4 as Kerala crush Bihar in Vijay Hazare Trophy
रॉबिन उथप्पा

आज विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ केरल की नौ विकेट की विशाल जीत में उथप्पा ने अहम भूमिका अदा की। 50 ओवर के इस घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में 149 रन का छोटा सा लक्ष्य सिर्फ 8.5 ओवर में ही पा लिया। रॉबिन उथप्पा ने अनुभवहीन बिहारी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 10 छक्के और चार चौके जमाए। टूर्नामेंट के पांच मैच में दो शतक के साथ यह 35 वर्षीय बल्लेबाज 375 रन बना चुका है।

Robin Uthappa smashes 32 ball 87 Sreesanth takes 4 as Kerala crush Bihar in Vijay Hazare Trophy
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA

32 गेंद में ताबड़तोड़ 87 रन ठोकने वाले रॉबिन को विष्णु विनोद का भी साथ मिला, जिन्होंने 12 गेंद में तेज 37 रन बनाए। विष्णु के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने उथप्पा के साथ साझेदारी की। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केरल के इस कप्तान ने नौ बॉल में 24 रन बना दिए। इस जीत के साथ केरल अब ग्रुप सी की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robin Uthappa smashes 32 ball 87 Sreesanth takes 4 as Kerala crush Bihar in Vijay Hazare Trophy
श्रीसंत

श्रीसंत की भी कातिलाना गेंदबाजी

पांच मैच में चार मुकाबले जीतने वाली केरल को एकमात्र हार कर्नाटक से मिली थी, जो अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। केरल के बल्लेबाज तो पूरे रंग में हैं ही गेंदबाजी भी कम धारदार नहीं हो रही। सात साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे एस श्रीसंत ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए, इस दौरान उन्होंने दो मेडन भी लिए। भारतीय विश्व विजेता टीम का सदस्य रहा यह 38 वर्षीय पेसर पांच मैच में 13 विकेट निकाल चुका है। याद हो कि आईपीएल की किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया था इसलिए वह नीलामी में शामिल तक नहीं हो सके।

विज्ञापन
Robin Uthappa smashes 32 ball 87 Sreesanth takes 4 as Kerala crush Bihar in Vijay Hazare Trophy
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
एक अन्य मैच में पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मध्यप्रदेश के खिलाफ महज 42 गेंदों पर रिकॉर्ड तोड़ शतक ठोका। बावजूद इसके उनकी टीम 105 रन से हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर की 198 रन की पारी के बूते मध्यप्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में 3/402 रन बनाए। जवाब में पंजाब की पूरी टीम 42.3 ओवर में 297 रन पर ही सिमट गई। 9 छक्के 8 चौके जमाने वाले अभिषेक को उनकी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने बधाई भी दी।



अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

वह लिस्ट ए क्रिेकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने
  1. 40 गेंद: यूसुफ पठान vs महाराष्ट्र, अमहदाबाद, 2010
  2. 42 गेंद: अभिषेक शर्मा vs मध्यप्रदेश, इंदौर, 2021
  3. 50 गेंद: सूर्यकुमार यादव vs पुडुचेरी, जयपुर, 2021
  4. 52 गेंद: विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed