दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी रॉबिन पीटरसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पीटरसन ने 2002 में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
{"_id":"5823460c4f1c1bfb02b39847","slug":"robin-pietersen-retired-from-all-forms-of-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रॉबिन पीटरसन
रॉबिन पीटरसन
पीटरसन अपनी स्पिन गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी इसी कला से कई बार टीम को संकट से उबारा था।
रॉबिन पीटरसन
पीटरसन ने15 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और 38 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने 464 रन भी बनाए। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिन पीटरसन
पीटरसन ने अपने देश के लिए 79 एकदिवसीय मैच खेले और 75 विकेट अपने खाते में डाले। एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 336 रन बनाने वाले पीटरसन का इस प्रारुप में सर्वोच्च स्कोर 68 रन रहा। एकदिवसीय में वह केवल एक अर्धशतक लगा सके। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 21 टी-20 मैच भी खेले।
विज्ञापन
रॉबिन पीटरसन
पीटरसन ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मैं मिली-जुली भावनाओं और कुछ अच्छी यादों के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। कई लोगों के साथ यह सफर शानदार रहा।