दिल्ली के रणजी खिलाड़ी ऋषभ पंत ने मंगलवार को झारखंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में इतिहास रच दिया। भारत की अंडर-19 टीम का सदस्य रह चुके इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर्स मैदान पर रणजी इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ डाला।
इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज शतक
झारखंड के खिलाफ यहां चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में भी शतक जमाया. फॉलोआन का सामना करने उतरी दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने धुआंधार पारी खेली और मजह 48 गेंदों में ही शतक ठोंक डाला।
इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज शतक
इससे पहले रणजी इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नमन ओझा के नाम दर्ज था। जिन्होंने साल 2015 में 69 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था।
इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज शतक
135 रनों की इस तूफानी पारी में 67 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 13 छक्के जड़े। यदि वह अपनी पारी को और थोड़ी लंबी कर पाते तो इसी मैच में ईशान किशन द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा 14 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।
इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज शतक
ऋषभ ने पहली पारी में 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के जड़े थे। लेकिन उनकी यह पारी झारखंड ईशान किशन की 273 रन की पारी के आगे दबकर रह गई। ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा 14 छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। दूसरी पारी में पंत