{"_id":"5de66ccb8ebc3e54eb2a8e94","slug":"ricky-ponting-says-indian-attack-fantastic-but-spinners-struggle-down-under","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में भारतीय तेज गेंदबाज बजा रहे डंका, बावजूद इसके रिकी पोंटिंग को रही है शंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुनियाभर में भारतीय तेज गेंदबाज बजा रहे डंका, बावजूद इसके रिकी पोंटिंग को रही है शंका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Dec 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में परेशानी पेश आएगी। उन्होंने कहा कि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण का पलड़ा भारी होगा।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है। तीनों ने पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।
3 of 4
रिकी पोंटिंग
44 साल के पोंटिंग ने कहा कि भारत के पास भले ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हो, लेकिन उसके स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में लय कायम नहीं रख सकेंगे। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'भारत के गेंदबाज शानदार हैं। बुमराह और शमी पिछले कुछ साल से अच्छा खेल रहे हैं। उमेश यादव और इशांत शर्मा को मिलाकर भारत का तेज आक्रमण अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अश्विन और जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'इनके साथ स्पिनर अश्विन और जडेजा को जोड़ दें तो भारत का आक्रमण अच्छा दिखता है लेकिन उसके स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में दिक्कत आएगी। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्पिनरों की तुलना में नाथन लॉयन का रिकॉर्ड बेहतर है।' पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में विविधता है जिससे वह दूसरी टीमों से बेहतर साबित होती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।