फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PCB: भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीसीबी? बाबर, रिजवान और शाहीन समेत कई क्रिकेटरों को जुलाई से नहीं मिला वेतन

Fri, 04 Oct 2024 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

'क्रिकेट पाकिस्तान' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर, रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत टीम के खिलाड़ियों को जुलाई से अक्तूबर 2024 तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Report: Pakistan Cricket Board in financial crisis, Babar, Rizwan, Shaheen Afridi got No Salary for 4 months
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में विवादों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला यह है कि एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान के कई स्टार खिलाड़ियों को पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं दी गई है। यह वित्तीय संकट उस वक्त आया है जब पाकिस्तान की टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल से आईसीसी टूर्नामेंट में खराब रहा है। अब खिलाड़ियों की सैलरी में देरी से पीसीबी के वित्तीय प्रबंधन और स्थिरता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी के दौरान टीम के मनोबल पर संभावित असर को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Report: Pakistan Cricket Board in financial crisis, Babar, Rizwan, Shaheen Afridi got No Salary for 4 months
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
'क्रिकेट पाकिस्तान' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर, रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत टीम के खिलाड़ियों को जुलाई से अक्तूबर 2024 तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों ने पीसीबी को बार-बार याद भी दिलाया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बकाये सैलरी का भुगतान कब किया जाएगा। इस वित्तीय तनाव ने खिलाड़ियों को मुश्किल स्थिति में छोड़ दिया है, जो पहले से ही अपने प्रदर्शन को लेकर आलोचना झेल रहे हैं। सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का भी चार महीने का वेतन बकाया है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम फिलहाल महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और गुरुवार को उसने श्रीलंका को हराया था।
Report: Pakistan Cricket Board in financial crisis, Babar, Rizwan, Shaheen Afridi got No Salary for 4 months
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने 'क्रिकेट पाकिस्तान' से कहा, 'हमने धैर्य रखा, लेकिन जब आपको नहीं पता कि आपकी अगली सैलरी कब आने वाली है तो खेल पर ध्यान देना मुश्किल है।' बोर्ड की वित्तीय चुनौतियां खिलाड़ियों के वेतन का भुगतान नहीं करने से कहीं अधिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड खिलाड़ियों की जर्सी पर स्पॉन्सरशिप लोगो से संबंधित बकाया राशि का भुगतान करने में भी विफल रहा है। इन देरी ने स्थिति को और खराब कर दिया है, जिससे खिलाड़ियों ने बोर्ड की समग्र वित्तीय स्थिरता पर सवाल उठाया है। कुल 25 सीनियर क्रिकेटरों को एक जुलाई, 2023 से 30 जून, 2026 तक का केंद्रीय अनुबंध दिया गया था। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह भी दावा किया गया है कि कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बाद उनके अनुबंध की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Report: Pakistan Cricket Board in financial crisis, Babar, Rizwan, Shaheen Afridi got No Salary for 4 months
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
अब खिलाड़ियों को जुलाई से अक्तूबर तक चार महीने से सैलरी नहीं मिलने ने स्थिति को और उलझा दिया है और और पीसीबी को कई बार याद दिलाने के बावजूद खिलाड़ियों को इंतजार कराया जा रहा है। दूसरी ओर, क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला टीम की खिलाड़ी, जो 21 अगस्त, 2023 से 23 महीने के अनुबंध पर हैं, उन्हें पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं दी गई है। उनके अनुबंध की 12 महीने बाद समीक्षा की जानी थी, लेकिन यह अभी भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
Report: Pakistan Cricket Board in financial crisis, Babar, Rizwan, Shaheen Afridi got No Salary for 4 months
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में छह महीने से भी कम समय बचा है, पीसीबी तत्काल टीम में एकता और स्थिरता को बहाल करने की कोशिश कर रहा है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि समीक्षा किए बिना किसी भी खिलाड़ी को अनुबंध नहीं मिलेगा। हालांकि, इस कदम ने खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें लगता है कि पाकिस्तान टीम का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और बोर्ड का सख्त रवैया इसमें अनावश्यक दबाव जोड़ रहा है। पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम सात अक्तूबर से शुरू होने वाली घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed