इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 169 रन से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टेस्ट सीरीज 2-2 ड्रॉ होने के बाद पाकिस्तान की टीम वनडे में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने भी और कई रिकॉर्ड टूटे भी। आइए डालते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड पर एक नजर:
पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड
इस मैच में इग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए। यह एक दिवसीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका ने 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ 443 रन बनए थे। मगर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 रन से यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में इंग्लैंड ने 43 चौके और 16 छक्के सहित 59 बाउंड्री लगाई। हालांकि इस रिकॉर्ड सिर्फ बराबरी हुई है। श्रीलंका ने भी नीदरलैंड के खिलाफ 59 बाउंड्री ही लगाई।
पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड
4 of 9
एलेक्स हेल्स
- फोटो : getty
इस मैच एलेक्स हेल्स ने 171 रन की पारी खेली। यह वनडे में इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक निजी स्कोर है। इससे पहले रॉबिन स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 167 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड
5 of 9
वहाब रियाज
- फोटो : getty
वहाब रियाज वनडे में 100 से अधिक रन लुटाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। वहाब ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 110 रन लुटाए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हालांकि वो वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के रिकॉर्ड से 3 रनों से बच गए।