{"_id":"62870eb3974abe74ab065f09","slug":"rcb-vs-gt-photos-ipl-2022-rcb-vs-gt-match-67-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs GT Photos: मैच के दौरान साई किशोर से भिड़े कोहली, मैक्सवेल का शानदार कैच देख हैरान रह गए सभी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs GT Photos: मैच के दौरान साई किशोर से भिड़े कोहली, मैक्सवेल का शानदार कैच देख हैरान रह गए सभी खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 09:25 AM IST
सार
गुजरात और आरसीबी के मैच में विराट कोहली पुरानी लय में लौटे। उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। आरसीबी ने यह मैच जीतकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं।
विज्ञापन
1 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। गुजरात के लिए इसका महत्व एक अभ्यास मैच ज्यादा नहीं था, लेकिन आरसीबी के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला था। इस मैच में आरसीबी की टीम इसी अंदाज में खेली और आठ विकेट से गुजरात को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब दिल्ली के हारने पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
इस मैच में विराट कोहली पुरानी लय में नजर आए तो रन भागने के दौरान वो गुजरात के गेंदबाज आर साई किशोर से भी टकरा गए। हालांकि, इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। मैच से पहले मोहम्मद सिराज गुजरात के कोच आशीष नेहरा के साथ मस्ती करते दिखे। यहां, हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 12
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल ने गुजरात के खिलाफ सानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। मैच की पहली पारी के तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद को शुभमन गिल ने थर्ड मैन की दिशा में खेलना चाहा, लेकिन वाइड स्लिप की जगह पर खड़े मैक्सवेल ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। उनके इस कैच के चलते गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
मैच शुरू होने से पहले मोहम्मद सिराज ने गुजरात की टीम के साथ जमकर मस्ती की। वो गुजराते के कोच आशीष नेहरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से काफी बातचीत करते नजर आए। सिराज इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस सीजन न तो वो विकेट निकाल पा रहे हैं और न ही रन रोकने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान विराट कोहली गुजरात के खिलाड़ी आर साई किशोर से भिड़ गए। दूसरी पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने एक शॉट खेला और तेजी से रन के लिए भाग पड़े। इस दौरान उनकी टक्कर आर साई किशोर से हो गई। इस टक्कर के बाद विराट मैदान पर लेट गए। सभी को लगा कि कहीं विराट गंभीर रूप से चोटिल न हो गए हों, लेकिन ऐसा नहीं था। थोड़ी देर बाद विराट उठ खड़े हुए और खेलने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के फैंस के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गुजरात के फैंस ने जमकर मस्ती की। यह टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है और खिताब से सिर्फ दो जीत दूर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।