चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आठ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। उसे पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में हराने वाली आरसीबी की टीम को इस बार अपने होमग्राउंड पर हार का मुंह देखना पड़ा।
2 of 9
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी। आरसीबी का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।
3 of 9
बल्लेबाजी के दौरान सुयश प्रभुदेसाई
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को आखिरी ओवर में 19 रन की थी जरूरत
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की आवश्यकता थी। सुयश प्रभुदेसाई और वनिंदु हसरंगा टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रभुदेसाई ने एक छक्का लगाकर उम्मीद तो जगाई लेकिन वह हसरंगा के साथ मिलकर सिर्फ 10 रन ही जोड़ सके। अंतिम गेंद पर प्रभुदेसाई आउट भी हो गए।
4 of 9
विराट कोहली को आउट करने के बाद आकाश सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
विराट का नहीं चला बल्ला
आरसीबी को पहले ही ओवर में चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली (चार रन) को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली के बाद महिपाल लोमरोर (शून्य) भी नहीं चले। वह दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार बने।
5 of 9
फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने खेली तूफानी पारियां
15 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल 36 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाए। फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। डुप्लेसिस जब आउट हुए तब 14 ओवर में आरसीबी का स्कोर 159 रन था। यहां से टीम को जीत के लिए छह ओवर में 68 रन बनाने थे।