रांची का जेएससीए स्टेडियम 19 अक्टूबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही गांधी-मंडेला टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले की मेजबानी करेगा। जेएससीए स्टेडियम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट खेला गया था जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन रनों की बरसात हो गई थी।
दोनों टीम के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे थे। रांची में आई रनों की बाढ़ के बीच एक गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां भी खूब बिखेरी थी, जिसका नाम है रवींद्र जडेजा। जडेजा इस बार भी टीम में हैं और सीरीज में अबतक कमाल की गेंदबाजी की है। ऐसे में क्या धोनी के घर में एक बार फिर से जडेजा धमाल मचा पाएंगे। देश की निगाहें उनपर होंगी।
2 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट में जडेजा ने रांची की पिच पर अपनी फिरकी के मजबूत छाप छोड़े थे। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर जडेजा ने पहली पारी में कंगारू टीम के पांच विकेट झटके थे, वहीं दूसरी पारी में चार विकेट चटकाकर मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे और शानादर फील्डिंग करते हुए केएल राहुल के साथ मिलकर एक रन आउट भी किया था।
रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में अभी तक कमाल की गेंदबाजी की है। उनकी और अश्विन की जोड़ी मेहमानों पर कहर ढा रही है। इस सीरीज में जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज हैं।
4 of 4
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के मैदान पर किया था। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने नौ बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट चटकाए हैं।