{"_id":"5a8900284f1c1b91268bae40","slug":"ravi-shastri-says-turned-to-wrist-spinners-after-champions-trophy-final-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोच शास्त्री का बड़ा खुलासा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक से हार ने बदल दिया टीम इंडिया का भाग्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच शास्त्री का बड़ा खुलासा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक से हार ने बदल दिया टीम इंडिया का भाग्य
Sun, 18 Feb 2018 09:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में क्रमशः 17 व 16 विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी भी टीम इंडिया के वन-डे में बेहतरीन प्रदर्शन की मुख्य वजह रही।
2 of 6
रविचंद्रन अश्विन
अब यह खुलासा हुआ है कि रिस्ट स्पिनर्स को टीम में शामिल करने का आईडिया कब आया। यह पता चला है कि पिछले साल टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसमें फिंगर स्पिनर्स आर अश्विन और रविंद्र जडेजा शामिल थे।
3 of 6
विराट-शास्त्री
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने हालांकि कहा कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली से विचार किया कि टीम निदेशक के रूप में उन्हें किस प्रकार के गेंदबाजी आक्रमण की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ravi Shastri
शास्त्री ने कहा, 'मेरे ख्याल से अपने कार्यकाल के समय मैंने कप्तान कोहली से डिस्कस किया कि हमें बीच के ओवरों में विकेट निकालने की जरुरत है। हमें ऐसे गेंदबाजों की जरुरत थी, जो साझेदारियों को तोड़ने में कामयाब हो ताकि मैच हाथ से नहीं फिसले। यही हमारा आईडिया था। इसके लिए हमें सही लोगों की जरुरत थी।'
विज्ञापन
5 of 6
Kuldeep Yadav
शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज 5-1 से जीतने के बाद कहा, 'हम भाग्यशाली रहे कि कुलदीप और चहल मिले, जिन्होंने इस काम को बखूबी किया। दोनों की जोड़ी ने कई मिश्रण मुहैया कराए, जो दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक रहा। जब दर्शक मैच देखने आए तो उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी देखने को मिली।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।