फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुजारा को लेकर शास्त्री ने कही बड़ी बात, मिलनी चाहिए टॉप ग्रेड में जगह

Sat, 02 Dec 2017 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri said, Cheteshwar Pujara should remain in top bracket of central contracts 
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है जब बीसीसीआई और प्रशासक समिति (सीओए) क्रिकेटरों के लिए संशोधित केंद्रीय अनुबंध लाए तो चेतेश्वर पुजारा को शीर्ष श्रेणी में जगह मिलनी चाहिए। फिलहाल पुजारा केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड-ए में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय के साथ हैं।

Ravi Shastri said, Cheteshwar Pujara should remain in top bracket of central contracts 
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

जर्नालिस्ट राजदीप सरदेसाई की नई किताब ‘डेमोक्रेसी इलेवन’ के पैनल चर्चा के दौरान कोच शास्त्री ने कहा, 'यह बहुत जरूरी है कि केंद्रीय अनुबंध में पुजारा जैसे खिलाड़ी को शीर्ष श्रेणी में जगह मिले।’ शास्त्री ने कोहली और धोनी के साथ सीओए के प्रमुख विनोद राय से मुलाकात कर संशोधित कंपनसेशन पैकेज और एफटीपी टूर के कार्यक्रम पर भी चर्चा की।
 

Ravi Shastri said, Cheteshwar Pujara should remain in top bracket of central contracts 
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

इस दौरान शास्त्री ने कहा कि पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की मजबूत स्तंभों में से एक हैं और वह दूसरे प्रारूप में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते और दुर्भाग्य से उन्हें आईपीएल का अनुबंध भी नहीं मिलता है। शास्त्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि धोनी और कोहली एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं, जो कि मौजूदा टीम की सफलता का एक कारण है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri said, Cheteshwar Pujara should remain in top bracket of central contracts 
रवि शास्त्री

शास्त्री ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव की उपस्थिति में कहा, 'मैंने धोनी को कभी गुस्सा होते नहीं देखा है, यदि वह हुए भी तो सिर्फ 10 सेकंड के लिए। कोहली अभी सीख रहे हैं, लेकिन वह परिपक्व हैं। मैं धोनी और कोहली के रिश्तों को लेकर काफी कहानियां सुनता हूं, लेकिन वह सब सही नहीं है। मैंने देखा है कि दोनों एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं।'

विज्ञापन
Ravi Shastri said, Cheteshwar Pujara should remain in top bracket of central contracts 
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

मालूम हो कि हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने दिल्ली में खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर मुद्दा उठाया था। इस दौरान विराट और धोनी ने सीओए के प्रमुख विनोद राय, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी से मुलाकात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed