बंगाल रणजी टीम के अनुभवी खिलाड़ी और राज्य के खेल मंत्री मनोज तिवारी बल्लेबाजी में इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया। मनोज ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 211 गेंद पर उन्होंने 102 रन बनाए। इससे पहले झारखंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 73 और 136 रनों की पारी खेली थी।
2 of 7
मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी ने शतक लगाकर मैदान पर अपने इश्क का इजहार किया। उन्होंने शतक लगाकर अपने जेब से एक खत निकाला जिस पर पत्नी सुष्मिता के साथ-साथ उनके बच्चों का नाम लिखा हुआ था। पर्ची पर दिल की तस्वीर भी थी। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया।
3 of 7
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद थे। उन्होंने अपना 29वां शतक तीसरे दिन पूरा किया। मनोज को दूसरे छोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल में खेलने वाले शाहबाज अहमद का साथ मिला। अहमद ने 116 रन की पारी खेली।
4 of 7
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल को पांच विकेट पर 54 रन के स्कोर से तिवारी और शाहबाज ने मिलकर 237 रन तक पहुंचाया। मनोज के आउट होने के बाद बंगाल की टीम बिखर गई और 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में 341 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश की टीम को 68 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।
कैसा है मनोज तिवारी का लव लाइफ
5 of 7
मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी और सुष्मिता की मुलाकात पहली बार 2006 में हुई थी। दोनों ने छह से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 2013 में शादी कर ली। सुष्मिता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरती से किसी भी अभिनेत्री को टक्कर दे सकती हैं।