फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंकाई दिग्गज रंगना हेराथ ने विदाई मैच में हासिल की विशेष उपलब्धि, गॉल में किया कमाल

Tue, 06 Nov 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
rangana herath completes 100 wickets on galle stadium after bowled joe root
रंगना हेराथ - फोटो : CricketCountry.com

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। अपना विदाई टेस्ट खेल रहे हेराथ ने गॉल स्टेडियम में 100 विकेट हासिल किए। वह ऐसा कमाल करने वाले विश्व के तीसरे जबकि श्रीलंका के दूसरे गेंदबाज बने। हेराथ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के समय 5 विकेट पर 113 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। 

rangana herath completes 100 wickets on galle stadium after bowled joe root
रंगना हीरथ - फोटो : self

हेराथ के अलावा एक ग्राउंड पर 100 या इससे अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं- मुथैया मुरलीधरन और जेम्स एंडरसन। हेराथ के हमवतन मुथैया मुरलीधरन ने गॉल, कैंडी और एसएससी कोलंबो स्टेडियम में 100 या इससे अधिक विकेट लिए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम पर यह कमाल किया है। 

rangana herath completes 100 wickets on galle stadium after bowled joe root
रंगना हेराथ - फोटो : twitter

हेराथ ने मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। हेराथ के इस टेस्ट के शुरू होने से पहले गॉल स्टेडियम में 99 विकेट थे। उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए एक विकेट की दरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rangana herath completes 100 wickets on galle stadium after bowled joe root
joe root run out

हेराथ ने श्रीलंका को रूट के रूप में बड़ी सफलता दिलाई। इंग्लिश कप्तान जब क्रीज पर आए तब उनकी टीम 10 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से रूट ने कीटन जेनिंग्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
rangana herath completes 100 wickets on galle stadium after bowled joe root
रंगना हेराथ

दोनों ने इंग्लैंड को संकट से उबारा ही था कि तभी हेराथ की फिरकी का जादू चला। बाएं हाथ के स्पिनर ने जो रूट को क्लीन बोल्ड किया और गॉल स्टेडियम में अपने विकेटों का शतक पूरा किया। रूट ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed