भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पाई और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा। तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में शुरू होना है और भारतीय टीम मेलबर्न में उसकी तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।'
2 of 4
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स
- फोटो : ट्विटर
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को सिडनी के लिए रवाना होंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है।
3 of 4
ऋषभ पंत पर लगा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने का आरोप
- फोटो : ट्विटर
एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाला था, जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्त्रां में खाना खा रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।
4 of 4
स्मिथ-वेड
- फोटो : social media
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड ने आज कहा कि उनकी टीम नहीं चाहती कि ब्रिस्बेन में होने वाला अंतिम टेस्ट मैच भी सिडनी में खेला जाए क्योंकि रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत पृथकवास के कड़े नियमों के कारण गाबा में खेलने का इच्छुक नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार भारतीय टीम क्वीन्सलैंड में पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है और इसके बजाय सिडनी में लगातार दो मैच खेलने के लिए तैयार है।