फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के बावजूद बेहद निराश हैं केएल राहुल!

Sun, 13 Aug 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 13 Aug 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul frustrated with himself after equalling world record
केएल राहुल - फोटो : crictracker

टीम इंडिया के ओपनर लोकेश राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकली में जारी तीसरे व अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 85 रन की उम्दा पारी खेली। इस बल्लेबाज के लिए ये अर्धशतकीय पारी बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 7 अर्धशतक जड़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

Rahul frustrated with himself after equalling world record
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN

हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज विश्व रिकॉर्ड बनाने के बावजूद बेहद निराश हिं। इस बारे में बात करते हुए राहुल ने स्पष्ट किया कि खुश होने के बजे खुद से निराश हैं। 25 वर्षीय बल्लेबाज के मुताबिक इसमें कोई शक नहीं कि ये ऐसी उपलब्धि है, जिस पर बल्लेबाज को गर्व महसूस हो, लेकिन उन्हें मलाल इस बात का है कि वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से वो काफी निराश हैं।

Rahul frustrated with himself after equalling world record
केएल राहुल - फोटो : SELF

राहुल ने साथ ही कहा कि वो टीम के लिए उपयोगी योगदान देकर खुश जरुर हैं क्योंकि वो टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं शतक बनाता तो खुश होता। मुझे रिकॉर्ड का पता चला, लेकिन ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम करने की खुशी नहीं है। मगर शून्य पर आउट होने से बेहतर है अर्धशतक जड़ना। व्यक्तिगत तौर पर ये निराशाजनक है, लेकिन टीम अच्छी शुरुआत हासिल कर रही है वो खुशी की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul frustrated with himself after equalling world record
केएल राहुल

राहुल को अर्धशतक को शतक में तब्दील करने का कारण खोजना है। इस बारे में उनका मानना है कि उन पर कोई दबाव नहीं है, लेकिन जल्द ही वो इस कमी को दूर करना चाहते हैं। राहुल ने कहा, 'कोई परेशानी नहीं है। मगर मैं बड़ी पारी खेलना चाहता हूं। मैंने टीम प्रबंधन से काफी बातचीत की है और इसे सुधारने के लिए मुझे अपना प्रदर्शन सुधारने की जरुरत है।'

विज्ञापन
Rahul frustrated with himself after equalling world record
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo

राहुल अब टेस्ट में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाले विश्व के बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल से पहले लगातार सात फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं- एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज), एंडी फ्लॉवर (जिम्बाब्वे), शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा (श्रीलंका) और क्रिस रॉजर्स (ऑस्ट्रेलिया)। राहुल टेस्ट में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज बने।राहुल ने लगातार 7वां अर्धशतक जड़कर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों राहुल द्रविड़ और गुंडप्पा विश्वनाथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट में लगातार 6-6 अर्धशतक जड़े थे। बता दें कि बुखार की वजह से राहुल ने गॉल टेस्ट नहीं खेला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed