महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार सफलता का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सहजता, उनकी खेल समझ और इसके लिए पीछे किये गये बेहतरीन काम को दिया।
2 of 8
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : पीटीआई
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के मालिक इंडिया सीमेंट्स के प्रमुख एन श्रीनिवासन भी इससे सहमत थे कि धोनी सहज प्रवृति के व्यक्ति हैं जो टीम बैठकों में हिस्सा लेने या डाटा देखने में भरोसा नहीं करते।
दोनों ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक वेबीनार में बोल रहे थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार द्रविड़ ने वेबीनार में कहा, 'अगर आप चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की सफलता देखोगे तो उनकी डाटा की पहुंच बहुत अच्छी है, उनके पास पीछे काम करने के लिये लोगों तक पहुंच बहुत अच्छी है और वे जूनियर स्तर पर क्रिकेट टीमें चलाते हैं।'
4 of 8
राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
द्रविड़ ने कहा, 'वे प्रतिभा को समझते हैं और इसलिए निश्चित रूप से उनके पास 'स्काउटिंग प्रक्रिया' बहुत अच्छी है। लेकिन उनके पास ऐसा कप्तान भी है जो उनकी प्रवृति को बेहद अच्छी तरह समझता है।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं धोनी को अच्छी तरह जानता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह बिलकुल नहीं बदला लेकिन मैं जानता हूं कि धोनी डाटा और आकंड़ों पर विश्वास नहीं करता।'
सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है जो मुंबई इंडियंस से एक कम है और टीम 10 सत्र में इसका हिस्सा रही है और हर बार नाकआउट तक पहुंची है। श्रीनिवासन ने कहा कि जब डाटा को काफी अहमियत दी जाती है तब कैसे धोनी की सहजता और फैसलों ने टीम को सफलता दिलायी।