{"_id":"65426d9b1fdb7f99c7083203","slug":"quinton-de-kock-broke-adam-gilchrist-kumar-sangakkara-record-south-africa-overtook-england-world-cup-2023-2023-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs SA: क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड से आगे निकला दक्षिण अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SA: क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड से आगे निकला दक्षिण अफ्रीका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:18 PM IST
सार
डिकॉक ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए। डिकॉक ने हर्षल गिब्स की बराबरी की।
विज्ञापन
1 of 8
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक ने बुधवार (एक नवंबर) को एक और शतकीय पारी खेली। पुणे में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 114 रन बनाए। डिकॉक का इस विश्व कप में यह चौथा शतक है। वह टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा सैकड़ा लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए। डिकॉक ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की बराबरी की। संगकारा ने 2015 विश्व कप में चार शतक लगाए थे। इस मामले में शीर्ष पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे।
2 of 8
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक ने गिब्स की बराबरी की
डिकॉक ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए। डिकॉक ने हर्षल गिब्स की बराबरी की। गिब्स के भी 21 शतक हैं। इस मामले में शीर्ष पर हाशिम अमला हैं। उन्होंने 27 शतक जड़े थे। पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम 25 शतक हैं।
3 of 8
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक ने गिलक्रिस्ट का तोड़ा रिकॉर्ड
डिकॉक ने 114 रन की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके विश्व कप में कुल 22 छक्के हो गए। वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिलक्रिस्ट ने 19 छक्के लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम 15-15 छक्के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा से आगे निकले डिकॉक
क्विंटन डिकॉक के इस विश्व कप में 545 रन हो गए हैं। वह एक विश्व कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संगकारा ने 2015 में 541 और 2011 में 465 रन बनाए थे। 2007 में एडम गिलक्रिस्ट ने 453 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 8
डिकॉक और डुसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक और डुसेन ने बनाया यह रिकॉर्ड
डिकॉक और रसी वान डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने हर्षल गिब्स और गैरी कर्स्टन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गिब्स और कर्स्टन ने 1999 विश्व कप में 176 रन की साझेदारी की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।