फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: आखिरी T20 में टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बदलाव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 11 Dec 2019 08:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
IND vs WI Probable Playing XI of Team India against west indies in 3rd and Final T20 at wankhede
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विराट की अगुवाई में जहां टीम इंडिया ने पहला मैच जीता था वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी अपने नाम की थी। इससे पहले भारतीय टीम ने विंडीज दौरे पर कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में मात दी थी।



मौजूदा टी-20 चैंपियन ने दोनों मैचों में बल्ले से जबरदस्त खेल दिखाया है, वहीं दोनों ही टीमों के लिए उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अब तक सीरीज में अधिक निराश किया है। ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईए एक नजर डालते हैं उन संभावित 11 खिलाड़ियों पर जिन्हें मिल सकता है मौका। 

IND vs WI Probable Playing XI of Team India against west indies in 3rd and Final T20 at wankhede
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनर्स
रोहित शर्मा सीरीज में अभी अपनी लय में नजर नहीं आये हैं लेकिन अपने घरेलू मैदान और आईपीएल की पसंदीदा ग्राउंड पर वो एक बार फिर से फॉर्म में लौट सकते हैं। उनके साथ केएल राहुल ही सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

IND vs WI Probable Playing XI of Team India against west indies in 3rd and Final T20 at wankhede
विराट कोहली - फोटो : BCCI twitter

मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर ही रहेगी। श्रेयस अय्यर पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI Probable Playing XI of Team India against west indies in 3rd and Final T20 at wankhede
ऋषभ पंत - फोटो : social media

विकेटकीपर
दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत कुछ रंग में नजर आये थे और 22 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी, ऐसे में टीम में उनकी जगह पक्की रहेगी और विकेटकीपिंग का भार भी उन्हीं के पास रहेगा।

विज्ञापन
IND vs WI Probable Playing XI of Team India against west indies in 3rd and Final T20 at wankhede
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर
दूसरे मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह पक्की है और उनपर टीम फिर से भरोसा जता सकती है। वहीं रविन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह मनीष पांडे को जगह दी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed