फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के घर में जीत का परचम लहराएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी

Wed, 15 Mar 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Created by: पवन नाहर
amarujala.com- Created by: पवन नाहर Updated Wed, 15 Mar 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Probable Playing XI for India Against Australia In Ranchi
विराट कोहली - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से रांची में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब रांची में टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा। इसी के साथ धोनी के यह 'घरेलु' मैदान देश का 26वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। 1-1 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज के लिए यह टेस्ट सबसे खास है क्योंकि इस टेस्ट को जीतने वाली टीम सीरीज नहीं हार सकती, फिर चाहे चौथे मैच का नतीजा जो भी रहे।

धोनी के घर में जीत का परचम लहराएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी

Probable Playing XI for India Against Australia In Ranchi
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
बंगलूरू टेस्ट से सीरीज में वापसी करने वाली टीम इंडिया के लिए अपना सीरीज जीतने का अभियान जारी रखने की अहम चुनौती होगी। टीम चाहेगी की सीरीज जीत के साथ ही वो इस लंबे टेस्ट सीजन का अंत करे। गौरलतब है कि भारत ने जुलाई से भारत ने कई टेस्ट खेले हैं। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे, जिसके खत्म होते ही टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।
 

धोनी के घर में जीत का परचम लहराएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी

Probable Playing XI for India Against Australia In Ranchi
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : ESPN
पहले दो टेस्ट की तरह ही रांची की पिच भी स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। टर्निंग ट्रैक पर एक बार अपनी ही जाल में फंस चुकी टीम इंडिया को इस बार बल्ले से भी दम दिखाना होगा। अश्विन-जडेजा की जोड़ी के भरोसे टीम से बार-बार जीत की उम्मीद बेमानी है। इसके अलावा विराट कोहली की फॉर्म की भी यह असली चुनौती साबित होगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में कड़ी चुनौती दी है। जानिए कौन से 11 खिलाड़ी उतरेंगे कंगारूओं की चुनौते से पार पाने के लिए रांची के मैदान में:
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के घर में जीत का परचम लहराएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी

Probable Playing XI for India Against Australia In Ranchi
मुरली विजय - फोटो : Getty
सलामी बल्लेबाज
तीसरे टेस्ट में मुरली विजय की वापसी हो सकती है। लाकेश राहुल ने दोनों टेस्ट में अच्छा खेल दिखाया है। अभिनव मुकुंद दूसरे टेस्ट में मिले मौके को भुना नहीं पाए। साथ ही विजय ने इस सीजन में काफी रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं है। साथ ही केएल राहुल और मुरली विजय को इस बार अच्छी साझेदारी कर सलामी जोड़ी के सूखे खत्म करने होगा।
विज्ञापन

धोनी के घर में जीत का परचम लहराएंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी

Probable Playing XI for India Against Australia In Ranchi
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
मध्यक्रम
इस सूची में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का नाम तय है। साथ ही करुण नायर को भी जगह दी जा सकती है। विराट कोहली को जहां टीम का आगे से नेतृत्व करना होगा, वहीं रहाणे को बड़ी पारी खेल कर साबित करना होगा कि उन्हें क्यो बार-बार मौका दिया जा रहा है। नायर बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, ऐसे में उनके पास टीम में जगह पक्की करने का बड़ा मौका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed