फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोट से उबरकर ट्रेनिंग पर लौटे पृथ्वी शॉ, सचिन तेंदुलकर ने टिप्स देकर कराया बल्लेबाजी का अभ्यास

Thu, 08 Nov 2018 09:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
prithvi shaw trains with sachin tendulkar in mig club
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने धमाकेदार टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा ओपनर पृथ्वी शॉ कोहनी की चोट से उबर गए और उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। शॉ को हाल ही में संपन्न देवधर ट्रॉफी में कोहनी में चोट लगी थी। युवा बल्लेबाज को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। इसकी तैयारियां उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कराई।

prithvi shaw trains with sachin tendulkar in mig club
पृथ्वी शॉ

सूत्रों के मुताबिक, शॉ ने मुंबई के एमआईजी क्लब में मंगलवार को करीब एक घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने रबर की गेंद से अभ्यास किया। सूत्र ने बताया, 'सचिन तेंदुलकर, प्रशांत शेट्टी और जगदीश चव्हाण ने शॉ को करीब एक घंटे तक थ्रो-डाउन का अभ्यास कराया। '

prithvi shaw trains with sachin tendulkar in mig club
पृथ्वी शॉ

तेंदुलकर और चव्हाण ने टारपॉलिन पर गीली रबर गेंद से थ्रो-डाउन कराया ताकि युवा बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे की अच्छे से तैयारी कर सके। पृथ्वी के कारण तेंदुलकर एक घंटे जल्दी एमआईजी पहुंचे। पता हो कि मास्टर ब्लास्टर एमआईजी में तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw trains with sachin tendulkar in mig club
पृथ्वी शॉ

सूत्र ने आगे बताया, 'तेंदुलकर ने शॉ को ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करने के कुछ टिप्स भी दिए। शॉ ने सोमवार को रबर गेंद से बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वह दिवाली के दिन यानी बुधवार को भी अभ्यास करने पहुंचे।' 

विज्ञापन
prithvi shaw trains with sachin tendulkar in mig club
पृथ्वी शॉ - फोटो : self

चोट के कारण शॉ मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल सके थे। 18 वर्षीय शॉ को देवधर ट्रॉफी में दीपक चहर की शॉर्ट गेंद पर कोहनी में चोट लगी थी। इससे पहले दूसरे टेस्ट में इसी जगह पर विंडीज तेज गेंदबाज की गेंद भी शॉ को लगी थी।  पृथ्वी शॉ अगले कुछ दिनों भारत ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed