फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies head coach Daren Sammy calls for need of financially support for Cricket West Indies

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 'कैरेबियाई टीम को आर्थिक सहारे की जरूरत', कोच डेरेन सैमी ने निवेश बढ़ने की उम्मीद जताई

Sun, 18 Oct 2026 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट में निवेश बढ़ेगा। वेस्टइंडीज ने सीमित ओवर की सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर दी।

विज्ञापन
West Indies head coach Daren Sammy calls for need of financially support for Cricket West Indies
डेरेन सैमी - फोटो : IANS

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ कांटे की टक्कर वाली सीरीज से प्रायोजकों के साथ बेहतर बातचीत का रास्ता खुलेगा और आर्थिक संकट से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट में निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसी को आर्थिक रूप से कैरेबियाई क्रिकेट का सहारा बनना होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत को सीमित ओवर की सीरीज में दी टक्कर
वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। टीम वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद 1-2 से पिछड़ गई, जबकि पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही। सैमी इस प्रदर्शन को अपने देश के क्रिकेट की आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 1997 में अपनाए गए मौजूदा राजस्व बंटवारा मॉडल के तहत आर्थिक रूप से टिके रहने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

सैमी ने कहा, मेरी मां हमेशा कहती थीं कि आपके भीतर दूसरों की परवाह करने का भाव होना चाहिए। जिंदगी में आप कुछ भी करें, इस भावना को कभी नहीं खोना चाहिए। मुझे लगता है कि अब वेस्टइंडीज क्रिकेट को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो आर्थिक रूप से उसका सहारा बने। भारत में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ इस तरह की सीरीज खेलने से हमें उन लोगों के साथ बेहतर स्तर पर बातचीत करने का अवसर मिलता है, जो हमारी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज की तुलना करते हुए क्या बोले सैमी?
सैमी ने भारतीय और वेस्टइंडीज क्रिकेट की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि मजबूत आर्थिक व्यवस्था और योजनाबद्ध विकास से टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ता है। उन्होंने कहा, भारत जब भी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने जाता है, तो उससे विश्व कप जीतने की उम्मीद की जाती है। भारतीय टीम भी जीतने की अपेक्षा के साथ उतरती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन्होंने इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार की हैं। वेस्टइंडीज जब किसी टूर्नामेंट में खेलने जाता है, तो उसे तमाम चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है। इन दोनों स्थितियों में बड़ा अंतर है। एक तरफ जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं जबकि दूसरी तरफ चुनौतियों से जूझते हुए प्रदर्शन करना पड़ता है। इसके बावजूद हम आगे बढ़ रहे हैं और मुझे लगता है कि हमने बड़ा कदम उठाया है। 
विज्ञापन

सैमी को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज प्रायोजकों और अन्य हितधारकों के साथ अधिक भरोसे के साथ बातचीत कर सकेगा। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि इस सीरीज के बाद हितधारकों और प्रायोजकों के साथ हमारी बातचीत पहले से बेहतर होगी। हमें अगर निवेश मिलता है तो हम ऐसी स्थिति में पहुंच सकते हैं जहां पूरी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

सैमी ने आर्थिक चुनौतियों से इतर टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में आए बदलाव पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पर भरोसा बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि वेस्टइंडीज के लिए खेलना क्या मायने रखता है और इस दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इतने लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही टीम के खिलाफ छोटे प्रारूप में अच्छा खेलना बड़ी बात है। ड्रेसिंग रूम के सभी खिलाड़ियों ने सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed