फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा: नंबर-3 से नंबर-6 पर पहुंचे तिलक, फिनिशर की भूमिका पर क्या बोले?

Sun, 18 Oct 2026 04:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 18 Oct 2026 04:18 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि वह टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नंबर-3 की बजाय फिनिशर की भूमिका निभाने पर भी सहमति जताई और कहा कि वह एक दिन के अभ्यास में अपनी भूमिका के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं।

विज्ञापन
Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition
तिलक वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने साफ कर दिया है कि टीम की जरूरत के मुताबिक वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए बल्लेबाजी का नंबर मायने नहीं रखता, बल्कि देश के लिए मैच खत्म करना सबसे ज्यादा अहम है। तिलक ने माना कि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच फिनिश करना अपेक्षाकृत आसान होता है, लेकिन टीम संयोजन को देखते हुए वह नंबर-6 पर फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी की भूमिका और टीम की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह नंबर-3 और नंबर-5 जैसे अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी करने की तकनीक रखते हैं और जरूरत पड़ने पर खुद को जल्द ढाल सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
नंबर-3 से नंबर-6 तक बल्लेबाजी करने को तैयार तिलक
  • तिलक वर्मा ने कहा कि नंबर-3 से नंबर-6 तक अपनी भूमिका बदलना आसान नहीं होता, लेकिन वह टीम के लिए फिनिशर की जिम्मेदारी निभाना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने और मैच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ज्यादा समय मिलता है, जबकि नंबर-6 पर परिस्थितियां अलग होती हैं।
  • तिलक ने कहा, 'नंबर-3 से नंबर-6 तक अपनी भूमिका बदलना इतना आसान नहीं है। मुझे देश के लिए मैच खत्म करना पसंद है। मैं इस जिम्मेदारी को पसंद करता हूं। हां, नंबर-6 की तुलना में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच फिनिश करना आसान होता है, लेकिन शीर्ष क्रम में हमारा संयोजन अच्छा है और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं फिनिशर की भूमिका के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं और इस नंबर पर खेलते हुए कुछ मैच भी जिता चुका हूं।'
  • उन्होंने आगे कहा कि उनके पास मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता है और वह टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव कर सकते हैं। तिलक के मुताबिक, किसी दूसरे बल्लेबाजी क्रम में खुद को ढालने के लिए उन्हें सिर्फ एक दिन के अभ्यास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition
तिलक वर्मा - फोटो : ANI
टॉप ऑर्डर में जगह के लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा
  • भारतीय टी20 टीम में इस समय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की भरमार है। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के बीच बल्लेबाजी क्रम में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा है।
  • टीम प्रबंधन फिलहाल अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन को शीर्ष क्रम में मौका दे रहा है, जबकि कप्तान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में तिलक वर्मा को अपनी जगह बनाए रखने के लिए मध्यक्रम में जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नीतीश रेड्डी, नमन धीर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया। इससे भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हुई है, लेकिन विशेषज्ञ गेंदबाजों की संख्या कम होने से गेंदबाजी संयोजन पर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition
नमन धीर - फोटो : ANI
नमन धीर की गेंदबाजी को बताया बड़ी उपलब्धि
तिलक वर्मा ने सीरीज के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हर मैच में 200 से अधिक रन बनाना टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने नमन धीर की गेंदबाजी की भी तारीफ की, जिन्होंने सीरीज में पांच विकेट हासिल किए। तिलक ने कहा, 'सकारात्मक बात यह है कि हमने हर मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह टीम के लिए अच्छा संकेत है। नमन धीर की गेंदबाजी भी बड़ी सकारात्मक बात रही। दबाव में दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ एक ऑफ स्पिनर का गेंदबाजी करना और विकेट हासिल करना टीम के लिए अच्छा संकेत है।'

Tilak Varma Ready to Play Finisher for Team India Amid Top-Order Competition
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
अब न्यूजीलैंड दौरे पर होगी टीम इंडिया की नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को कुछ समय का आराम मिलेगा। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अपना अगला टी20 मुकाबला खेलेगी, जो 22 अक्तूबर को निर्धारित है। तिलक वर्मा के बयान से साफ है कि वह टीम में अपनी भूमिका को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति में नहीं हैं। शीर्ष क्रम में जगह की प्रतिस्पर्धा के बीच उनकी नजर टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन करने और दबाव के समय मैच को जीत तक पहुंचाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed