{"_id":"5b8e156542c79246435d8720","slug":"prithvi-shaw-can-get-test-debut-kl-rahul-and-ravi-ashwin-will-have-to-be-sit-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया देगी युवा पृथ्वी शॉ को जलवा दिखाने का मौका! अंतिम टेस्ट में इन दो दिग्गजों की होगी छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया देगी युवा पृथ्वी शॉ को जलवा दिखाने का मौका! अंतिम टेस्ट में इन दो दिग्गजों की होगी छुट्टी
Wed, 05 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वी शॉ के लिए चीजें तेजी से होती जा रही हैं। इस साल की शुरुआत में शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम विश्व कप चैंपियन बनी। अब मौजूदा इंग्लैंड सीरीज पर अंतिम दो टेस्ट के लिए शॉ का चयन टीम इंडिया में हुआ और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि द ओवल में होने वाले सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
2 of 6
kl rahul
शॉ को लोकेश राहुल की जगह मौका मिल सकता है, जिनका मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राहुल ने लगातार चार टेस्ट खेले, लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। हालांकि, दूसरी स्लिप में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन टीम प्रबंधन का धैर्य उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए जवाब देने लगा। यही वजह है कि पृथ्वी शॉ के अंतिम एकादश में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
3 of 6
ravichandran ashwin
इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन का भी अंतिम टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। अश्विन चौथे टेस्ट के लिए फिट होकर खेले, लेकिन वह अपने रंग में नजर नहीं आए। उम्मीद जताई जा रही है कि अश्विन की जगह पांचवें टेस्ट में रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पृथ्वी शॉ
बहरहाल, 18 वर्षीय शॉ को नेट सत्र पर लगातार अभ्यास करने का मौका मिला। बता दें कि शॉ ने अब तक सिर्फ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। हालांकि, उनका प्रदर्शन इस दौरान शानदार रहा है। पृथ्वी पहली बार 14 साल की उम्र में साल 2013 में सुर्खियों में आए। उस समय उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन
5 of 6
पृथ्वी शॉ
- फोटो : CricTracker
शॉ का बचपन काफी संघर्ष में बीता है। वह प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर तय करके मुंबई में विरार से चर्चगेट तक जाते थे। क्रिकेट अभ्यास छोड़ना उनके लिए किसी पाप से कम नहीं था। आईपीएल 2018 में पृथ्वी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा था। दिल्ली ने उन्हें उनके बेस प्राइस (20 लाख) से 6 गुना ज्यादा रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।