दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली ने IPL एलिमिनेटर में हैदराबाद को दो विकेट से मात दी। पंत ने इस मैच में 21 गेंदों में पांच छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली वहीं वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने बुधवार की रात पारी की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर मैच समाप्त किया।
शॉ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जाएं। पंत ने शानदार पारी खेली। मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। वह हमेशा हमारे लिए मैच में मौका बनाता है। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिए फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया।"
4 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
पृथ्वी शॉ 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने अच्छी शुरूआत की।
5 of 5
हैदराबाद बनाम दिल्ली
- फोटो : pti
उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है। ’’