फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई के मैच से पहले इस खिलाड़ी ने ऋषभ पंत को बताया युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

Fri, 10 May 2019 09:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Prithvi shaw appreciated Rishabh pant says he is best finisher among the youth
पृथ्वी पन्त

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी ऋषभ पंत की प्रशंसा करते हुए उन्हें युवाओं में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार किया। 


 

Prithvi shaw appreciated Rishabh pant says he is best finisher among the youth
ऋषभ पंत - फोटो : social media

इस 21 साल के खिलाड़ी की मदद से दिल्ली ने IPL एलिमिनेटर में हैदराबाद को दो विकेट से मात दी। पंत ने इस मैच में 21 गेंदों में पांच छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली वहीं वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने बुधवार की रात पारी की अंतिम गेंद से पहले खलील अहमद पर चौका जड़कर मैच समाप्त किया। 
 

Prithvi shaw appreciated Rishabh pant says he is best finisher among the youth
ऋषभ पंत

शॉ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इन टी20 मैचों में काफी दबाव होता है। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम जीत जाएं। पंत ने शानदार पारी खेली। मैं कह चुका हूं कि वह युवा खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है। वह हमेशा हमारे लिए मैच में मौका बनाता है। वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दुर्भाग्य से वह हमारे लिए फिनिश नहीं कर सका लेकिन अंत में कीमो ने अच्छा किया।" 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithvi shaw appreciated Rishabh pant says he is best finisher among the youth
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

पृथ्वी शॉ 38 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने अच्छी शुरूआत की। 

विज्ञापन
Prithvi shaw appreciated Rishabh pant says he is best finisher among the youth
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti

उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह ओवर अहम होते हैं क्योंकि अगर आप बोर्ड पर रन जुटाते हो तो इससे अन्य बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाता है। ’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed