IPL 2018 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में बेशक 'किंग्स' मैच जीत गए, लेकिन इस टीम की को-ऑनर और एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा की अदाएं फैन्स का दिल लूट ले गईं। उनके कई दिलचस्प अंदाज देखने को मिले,
अगली स्लाइड में देखिए खास तस्वीरें...
आईपीएल-11 का 18वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कोलकाता में खेला गया। टीम जीत भी गई, लेकिन प्रिटी जिंटा के अंदाज हर बार की तरह देखते ही बने। प्रिटी टीम को शुरुआत से ही चीयर करते नजर आईं। केकेआर का हर विकेट गिरने पर वे खुशी से उछल पड़तीं। प्रिटी जिंटा टीम के होने वाले सभी मैचों में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहती हैं।
इस मैच के दौरान भी प्रीति जिंटा पवेलियन में बैठी फील्ड पर अपने खिलाड़ियों की ओर से लेने वाली हर विकेट पर तालियां बजा रही थीं। मैच जीतने के बाद तो वह खुशी से उछल पड़ीं। मैच के बीच में प्रिटी सेल्फी लेती भी नजर आईं।
इन सभी के बीच कोलकाता का ईडन गार्डेंस शनिवार को तालियों से गुलजार रहा। स्टेडियम खचाखच भरा था। मैच के दौरान मैदान में चौके छक्के बरस रहे थे, स्टेडियम में क्रिकेट के दीवाने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। युवा हाथों में प्रिटी के लिए प्यार भरे संदेश लिखकर लाए थे।
कोलकाता में शनिवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। गेल ने जहां 38 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली तो केएल राहुल ने 27 गेंदों पर 60 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।