{"_id":"59af9a224f1c1b94078b482c","slug":"ashwin-refuses-to-accept-that-ben-stokes-is-worlds-best-all-rounder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन की नजर में यह इंग्लिश क्रिकेटर नहीं है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन की नजर में यह इंग्लिश क्रिकेटर नहीं है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। उन्होंने वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए डेब्यू मैच में 8 विकेट चटकाए। अश्विन से हाल ही में पूछा गया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और मोइन अली में वो किसे ऊपर रखेंगे और साथी ऑलराउंडरों की तुलना में उन्हें क्या स्थान देंगे?
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : independent
इस पर अश्विन ने बीबीसी से बातचीत करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से साथी क्रिकेटरों के बारे में पूछना सही नहीं है, लेकिन मैं इन दोनों को एक जोड़ी के रूप में देखता हूं। मेरा मानना है कि दोनों ही शानदार क्रिकेटर हैं। आजकल तेज गेंदबाजी करने वाले बेहतरीन ऑलराउंडर दुर्लभ ही होते हैं। बेन स्टोक्स ने निश्चित ही क्रिकेट जगत को हिलाकर रखा है।'
3 of 5
मोइन अली
- फोटो : twitter
भारतीय स्पिनर ने ये स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि इंग्लैंड का क्रिकेटर वर्ल्ड का बेस्ट ऑलराउंडर है। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 2011 में डेब्यू किया और इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसमें 9 शतक और 149 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
26 वर्षीय स्टोक्स को 2017 आईपीएल के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने साढ़े 14 करोड़ रुपए में खरीदा था और इंग्लिश ऑलराउंडर ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
बहरहाल, भारतीय टीम को अगले साल इंग्लैंड दौर पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है और अश्विन को उम्मीद है कि उनका मौजूदा अनुभव 2018 के लिए मददगार होगा। 30 वर्षीय ऑफस्पिनर ने कहा, 'मुझे इंग्लैंड में ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है, इसलिए मैं नहीं बता सकता कि यहां सबसे बड़ी चुनौतियां क्या मिलने वाली हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।