12वें वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है और हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सेमीफाइनल से पहले ऐसा ही कुछ पिछले दो दिनों में देखने को मिला। शुक्रवार को श्रीलंका द्वारा इंग्लैंड को हराने के बाद शनिवार को इंडिया और न्यूजीलैंड को भी जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इंडिया ने जहां अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया वहीं न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 रन से मात दी। वहीं दोनों टीमों की जीत के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है, ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर।
2 of 6
New Zealand Cricket Team
- फोटो : social Media
अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने बढ़त बनाई हुई है। 6 मुकाबले खेलने के बाद पांच जीत और एक मैच के रद्द होने के बाद कीवी टीम अभी 11 अंकों और +1.306 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : social media
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अब आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच गई है। विश्व कप की प्रबल दावेदरों में से एक ऑस्ट्रेलिया ने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है तो वहीं उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। वो 10 अंकों और +0.849 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : social media
वहीं विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि टीम ने अभी तक सिर्फ 5 मैच खेला है जिसमें उसे 4 में जीत मिली है तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। वो अब 9 अंकों और +0.809 के रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।
5 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
वहीं वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम के श्रीलंका से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है हालांकि वो अभी भी चौथे स्थान पर काबिज है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है और दो में हार। वो 8 अंकों और +1.457 की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है।