फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या धोनी खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप? गांगुली या BCCI नहीं, खुद माही करेंगे फैसला

Mon, 02 Dec 2019 08:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Dec 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Please ask Dhoni says BCCI chairman Sourav Ganguly on MSD's participation in t20 world cup
धोनी-गांगुली - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर हर रोज नए-नए बयान सुनने को मिल रहे हैं। बीसीसीआई के चेयरमैन गांगुली, कप्तान विराट कोहली, कोच शास्त्री या फिर चयनकर्ता एमएसके प्रसाद इनमें से हर कोई धोनी के बारे में खुलकर नहीं बोल रहा है। यही कारण है कि फैंस भी असमंजस की स्थिति में हैं और धोनी के भविष्य के बारे में जानना चाह रहे हैं।

Please ask Dhoni says BCCI chairman Sourav Ganguly on MSD's participation in t20 world cup
सौरव गांगुली और एमएस धोनी

अब एक बार फिर से बोर्ड के चेयरमैन गांगुली ने धोनी के टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया है। गांगुली से जब धोनी के वर्ल्ड कप में खेलने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'धोनी से पूछो'।

Please ask Dhoni says BCCI chairman Sourav Ganguly on MSD's participation in t20 world cup
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी जुलाई में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से किसी भी सीरीज में नहीं खेले हैं और क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अपनी अनुपलब्धता जताई थी और आगे भी उनके खेलने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Please ask Dhoni says BCCI chairman Sourav Ganguly on MSD's participation in t20 world cup
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इवेंट में धोनी ने खुद इसपर बात करते हुए कहा था कि उनसे जनवरी तक कुछ भी नहीं पूछा जाए। इसके अलावा कुछ दिन पहले शास्त्री ने जहां धोनी के आईपीएल के बाद फैसला लेने की बात कही थी वहीं गांगुली ने कहा था कि धोनी के भविष्य को लेकर बोर्ड और उनके बीच में सब कुछ साफ़ हो चुका है और समय आने पर इस बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
Please ask Dhoni says BCCI chairman Sourav Ganguly on MSD's participation in t20 world cup
MS Dhoni - फोटो : social Media

बता दें कि वर्ल्ड कप में धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसके बाद उनकी आलोचना होनी शुरू हो गई थी और लोग उनके संन्यास पर चर्चा करने लगे थे। इन सबके बावजूद 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के खेलने को लेकर चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और टीम मैनेजमेंट भी हामी भर चुके हैं और उनकी मौजूदगी की तरफ इशारा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed