{"_id":"63df508793dd4014da14f00d","slug":"pervez-musharraf-had-become-crazy-about-ms-dhoni-hair-asked-sourav-ganguly-about-msd-ind-vs-pak-2006-2023-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pervez Musharraf Dies: जब धोनी की जुल्फों के दीवाने हो गए थे परवेज मुशर्रफ, सौरव गांगुली से पूछा था यह सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pervez Musharraf Dies: जब धोनी की जुल्फों के दीवाने हो गए थे परवेज मुशर्रफ, सौरव गांगुली से पूछा था यह सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:15 PM IST
सार
मुशर्रफ के कार्यकाल में टीम इंडिया 2003-04 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। तब पांच वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित हुई थी। भारतीय क्रिकेट टीम 1997-98 के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई थी। 2003-04 दौरे के बाद 2005-06 में भारतीय टीम पाकिस्तान गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
परवेज मुशर्रफ और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 की उम्र में निधन हो गए। उन्होंने दुबई में अंतिम सांस ली। राजनीति की दुनिया में मशहूर रहे मुशर्रफ क्रिकेट के दीवाने थे। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया 2003-04 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। तब पांच वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आयोजित हुई थी। भारतीय क्रिकेट टीम 1997-98 के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई थी।
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
2003-04 दौरे के बाद 2005-06 में भारतीय टीम पाकिस्तान गई थी। उस बार भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी भी थे। धोनी पहली बार पाकिस्तान गए थे। रांची जैसे छोटे शहर से अपने हुनर के दम पर निकला लड़का एक दिन क्रिकेट का सबसे बड़ा आइकन बन जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शायद खुद धोनी ने भी। धोनी के खेलने के तरीके ने कितने लोगों को प्रेरित किया और उनके हेयर स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है।
3 of 5
परवेज मुशर्रफ और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक धोनी कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी के जुल्फों के दीवाने हो गए थे। धोनी जब अपने शुरुआती दिनों में लंबे छक्के लगाते, तो हेलमेट से बाहर लटकते उनके बाल अलग ही रंग में हवा में इतराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परवेज मुशर्रफ और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बात साल 2006 की है, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। लाहौर में खेले गए मुकाबले में धोनी ने ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 72 रन बना दिए थे। माही ने भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने धोनी के बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि मैंने मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए देखें, जिसमें धोनी को हेयर कट की सलाह दी जा रही है, लेकिन धोनी आप मेरी राय मानों तो आपको अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, इसमे आप बेहद अच्छे दिखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट प्रेम वैसे भी किसी से छिपा नहीं। ऐसे में मुशर्रफ धोनी का जिक्र करते हुए भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से पूछ ही बैठे थे कि, 'इसे कहां से लाएं हो?' हाजिरजवाब गांगुली ने भी बिना देर लगाते तपाक से कहा था, 'वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, वहीं से अंदर खींच लिया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।