न्यूजीलैंड को 3-0 से मात देकर भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को पीछे धकेल कर टॉप स्थान हासिल किया। इससे पहले पाकिस्तान टेस्ट में नंबर वन था।
नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत
2 of 6
मिस्बाह उल हक
- फोटो : ESPN
अपनी टॉप रैंकिंग गंवाने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ‘दिन-रात’ मेहनत करने वाली है। दरअसल पाकिस्तान पहली दफा डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 13 अक्टूबर से दुबई में खेली जाएगी।
नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत
3 of 6
गुलाबी गेंद
- फोटो : getty
यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान या वेस्टइंडीज की टीम गुलाबी गेंद से खेलते नजर आएगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान टी-20 और वनडे में कैरेबियाई टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुकी है। हालांकि पाकिस्तान टेस्ट में भी क्लीन स्वीप कर ले, तो भी वो नंबर वन नहीं बन सकता।
नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत
4 of 6
मिस्बाह उल हक
- फोटो : getty
इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीत खेली गई 4 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जिसके चलते पाकिस्तान नंबर वन टेस्ट टीम बन गई थी। इसके बाद भारत ने कीवी टीम को 3-0 से हराकर टेस्ट की बादशाहत अपने नाम कर ली थी।
नंबर-1 का ताज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान करेगा ‘दिन-रात’ मशक्कत
5 of 6
मिस्बाह उल हक
- फोटो : getty
यह टेस्ट पाकिस्तान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह उसका 400वां टेस्ट मैच होगा। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 1952 में भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने पारी और 70 रनों से जीत दर्ज की थी।