फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर यूएस विदेश मंत्रालय से पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल; मिला मुंहतोड़ जवाब

Mon, 18 Nov 2024 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Nov 2024 09:23 AM IST
सार

वेदांत पटेल ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच का है क्योंकि अमेरिका चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपना रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Journalist Asks US Official Vedant About India Champions Trophy Stance, got befitting reply, Video
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के भारत के फैसले के बाद पड़ोसी मुल्क भड़का बैठा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस फैसले से नाराज है और अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस समस्या के किसी भी 'हाइब्रिड' समाधान के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के इनकार का मुद्दा उठाया, यह सवाल प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल से पूछा गया जो इस सवाल से हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Pakistan Journalist Asks US Official Vedant About India Champions Trophy Stance, got befitting reply, Video
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा, 'पाकिस्तान में एक बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है।' इस पर वेदांत ने कहा- 'क्रिकेट? ओह, यह मेरे दायरे में नहीं है और न ही इसको लेकर बातचीत के बारे में कुछ लिखा है। आगे पूछिए।' इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार कहता है- 'यह क्रिकेट विश्व कप के बाद सबसे बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट है और भारत भाग लेने के लिए तैयार था, लेकिन भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने वहां का दौरा नहीं किया है। क्या आप मानते हैं कि राजनीति को खेल के साथ मिलाना एक अच्छा विचार है? इस पर आपकी क्या राय है?'
Pakistan Journalist Asks US Official Vedant About India Champions Trophy Stance, got befitting reply, Video
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
हालांकि, वेदांत पटेल ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच का है क्योंकि अमेरिका चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपना रहा है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों से जुड़ा है, उन्हें ही इसे सुलझाना है, चाहे वह खेल के माध्यम से हो या अन्य मामलों के माध्यम से। मैं उनके द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करने की जिम्मेदारी उन पर छोड़ता हूं। इसमें हमारे लिए शामिल होने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन खेल निस्संदेह एक शक्तिशाली और एकजुट करने वाली ताकत है।' यह जवाब सुन पाकिस्तानी पत्रकार हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Journalist Asks US Official Vedant About India Champions Trophy Stance, got befitting reply, Video
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : Twitter
इससे पहले आईसीसी ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के टूर कार्यक्रम में बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्रॉफी टूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में निकालने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है जिसमें पीओके शामिल नहीं है। ट्रॉफी टूर अब कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और खईबर पखतुनवा क्षेत्र से गुजरेगी। भारत पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की बात आईसीसी से कह चुका है और यही जानकारी पीसीबी तक भी पहुंचा दी गई है। ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट को किसी और देश में कराने पर भी विचार कर रहा है। पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल के लिए पहले ही मना कर चुका है, जिसमें भारत अपने मैच दूसरे देश में खेलता और बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed