फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Army: अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' में दिखा सेना का दमखम, पहाड़ी इलाकों में युद्ध लड़ने की कैसी तैयारी, देखें तस्वीर

Sun, 17 Nov 2024 09:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

भारतीय सेना इन दिनों पूर्वोतर राज्यों के पहाड़ी इलाकों में दमखम दिखा रही है। सेना ने 10 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में त्रिस्तरीय सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार शुरू किया है। इसमें तीनों सेनाओं के जवान भाग ले रहे हैं और पहाड़ी इलाकों में युद्ध से निपटने की चुनौतियों को जवाब देने के लिए तैयारी कर रहे हैं। तस्वीरों में देखें कैसे चल रहा सैन्य अभ्यास...।
 

विज्ञापन
Army's strength shown in exercise 'Poorvi Prahar', how prepared it is to fight the war in hilly areas
सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार के दौरान मौजूद सेनाओं के जवान। - फोटो : ANI
भारतीय सेना इन दिनों पूर्वोतर राज्यों के पहाड़ी इलाकों में दमखम दिखा रही है। सेना ने 10 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में त्रिस्तरीय सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार शुरू किया है। इसमें तीनों सेनाओं के जवान भाग ले रहे हैं और पहाड़ी इलाकों में युद्ध से निपटने की चुनौतियों को जवाब देने के लिए तैयारी कर रहे हैं। 
Army's strength shown in exercise 'Poorvi Prahar', how prepared it is to fight the war in hilly areas
सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार के दौरान उड़ता हेलीकॉप्टर। - फोटो : ANI
पहाड़ों में सैन्य शक्ति बढ़ाने पर जोर
पहाड़ी इलाकों में सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार 10 नवंबर से शुरू हुआ था। इसमें सेना के जवानों ने अलग-अलग तरह से युद्ध कौशलों के बारे में सीखा है। इस सैन्य अभ्यास का समापन 18 नवंबर को होगा। सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की युद्ध क्षमता को बढ़ाना है। ताकि तीनों सेनाओं में समन्वय और तत्परता बढ़ सके। 
Army's strength shown in exercise 'Poorvi Prahar', how prepared it is to fight the war in hilly areas
सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार का जायजा लेने पहुंचे सेना के अधिकारी। - फोटो : ANI
अधिकारियों ने लिया सैन्य अभ्यास का जायजा
पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभ्यास का अधिकारियों ने जायजा लिया। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और पूर्वी वायु कमान के एयर मार्शल आईएस वालिया ने भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की बेजोड़ युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन देखा। पूर्वी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस दौरान तीनों सेनाओं ने चुनौतीपूर्ण वातावरण में सटीकता और दक्षता के साथ नई पीढ़ी के उपकरणों के जरिये जटिल ऑपरेशनों को अंजाम दिया। लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने सभी कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सैनिकों के उत्साह और इच्छा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army's strength shown in exercise 'Poorvi Prahar', how prepared it is to fight the war in hilly areas
पहाड़ी इलाकों में चल रहा सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार। - फोटो : ANI
एलएसी से वापसी के बाद पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास
हाल ही में भारत और चीन के बीच एलएसी को लेकर हुए समझौते के बाद भारतीय सेना की वास्तविक नियंत्रण रेखा से वापसी हो गई है। इसके बाद यह पहला त्रिस्तरीय संयुक्त अभ्यास हो रहा है। इस सैन्य अभ्यास में सेना के तीनों अंग अपनी युद्ध क्षमता को दिखा रहे हैं। इसमें इन्फ्रेंटी फाइटर यूनिट, आर्टिलरी गन, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, यूएवी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही सुखोई-30, राफेल जैसे लड़ाकू विमान भी युद्ध अभ्यास में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
Army's strength shown in exercise 'Poorvi Prahar', how prepared it is to fight the war in hilly areas
सैन्य अभ्यास पूर्वी प्रहार। - फोटो : ANI
पूर्व में रक्षा तैयारी की मजबूती पर जोर
सैन्य अभ्यास में नौसेना के मार्को कमांडो भी भाग ले रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य पूर्वी क्षेत्र में रक्षा तैयारियों और स्थिति के मजबूत करना है। इसके साथ ही सेना के तीनों अंगों की संयुक्त क्षमता को निखारना है। 18 नवंबर तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में वायु सेना, नौसेना और थल सेना तीनों अपने-अपने युद्ध कौशल को दिखा रहे हैं। साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रहा यह अभ्यास सेना के युद्ध कौशल को संवारने में बड़ा योगदान देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed