टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ आखिरी गेंद में हारने वाली पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी आखिरी गेंद में हार गई। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
जीत के बाद जिम्बाब्वे की टीम का डांस
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का स्कोर बनाया था। पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान था। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। पाकिस्तानी टीम एक-एक कर गलतियां करती गई और अंत में यह मैच एक रन से हार गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज आखिरी पांच ओवर में 38 रन नहीं बना पाए। यहां हम आखिरी पांच ओवर का रोमांच बता रहे हैं।
T20 WC: इस विश्व कप का पांचवां उलटफेर, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराया, बाबर एंड कंपनी की राह कठिन
16वां ओवरः पांच रन एक विकेट
2 of 6
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
16वें ओवर में पाकिस्तानी टीम बहुत बेहतर स्थिति में थी। शान मसूद क्रीज पर जमे हुए थे और वह आसानी से पाकिस्तान को जीत दिला सकते थे, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया और पाकिस्तान की टीम सिर्फ पांच रन बना पाई। यहीं से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं। क्योंकि, अब क्रीज में कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं था।
IND vs NED Photos: भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान फैन ने किया प्यार का इजहार, सूर्या की फिफ्टी पर कोहली का जश्न
17वां ओवरः तीन रन
3 of 6
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ओवर में नगरवा ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन दिए। उनकी शुरुआती तीन गेंदों में मोहम्मद वसीम जूनियर कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद वाइड रही और फिर वसीम ने एक रन ले लिया। अगली गेंद में नवाज एक रन बना पाए। आखिरी गेंद में वसीम फिर कोई रन नहीं बना सके।
T20 WC: सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली, पाकिस्तान के रिजवान को इस मामले में पीछे छोड़ा
18वां ओवरः सात रन
4 of 6
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। दूसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम ने चौका लगा दिया, लेकिन बाकी गेंदों में एक रन से ज्यादा नहीं ले पाए। इस ओवर में कुल सात रन आए और मैच पाकिस्तानी टीम के लिए और मुश्किल हो गया।
T20 WC: कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर हो जाते ये खिलाड़ी, फिंच से लेकर बावुमा तक, देखें पूरी लिस्ट
19वां ओवरः 11 रन
5 of 6
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों में 22 रन की जरूरत थी। शुरुआती तीन गेंदों में चार रन आए, लेकिन चौथी गेंद पर नवाज ने छक्का लगा दिया। अगली दो गेंदों पर एक रन बने। इस ओवर में कुल 11 रन बने और पाकिस्तान की टीम मैच में वापस आ गई।
IND vs NED Analysis: विराट के साथ चमके सूर्यकुमार, राहुल विदेश में एक बार फिर फेल, गेंदबाजों ने बरपाया कहर