फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs NED Analysis: विराट के साथ चमके सूर्यकुमार, राहुल विदेश में एक बार फिर फेल, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Thu, 27 Oct 2022 05:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

भारतीय टीम को रविवार को पर्थ की तेज पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। ऐसे में भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ यह मुकाबला एक तरह से अभ्यास मैच था। अफ्रीकी बल्लेबाजों और गेंदबाजों से पार पाने के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को पुख्ता किया।

विज्ञापन
IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ पहली परीक्षा पास करने के बाद टीम इंडिया ने सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल कर ली। मेलबर्न फतेह के बाद सिडनी में भारतीय शेरों ने जबरदस्त खेल दिखाया। रोहित शर्मा की टीम ने 56 रनों से बड़ी जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके दो मैचों में चार अंक हो गए हैं और वह +1.425 नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। टीम के लिए यह मैच मिला-जुला रहा। सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो केएल राहुल ने टीम प्रबंधन को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को रविवार को पर्थ की तेज पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। ऐसे में भारत के लिए नीदरलैंड के खिलाफ यह मुकाबला एक तरह से अभ्यास मैच था। अफ्रीकी बल्लेबाजों और गेंदबाजों से पार पाने के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को पुख्ता किया। विराट ने मेलबर्न में खेली गई अपनी पारी को एक तरह से सिडनी में आगे बढ़ाया। वह उसी अंदाज में यहां भी खेलते दिखे। रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में संघर्ष करने के बाद अर्धशतक लगा दिया। सूर्यकुमार का विस्फोटक अंदाज पहली बार इस टूर्नामेंट में देखने को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। कोहली ने 62, रोहित ने 53 और सूर्यकुमार ने नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। नीदरलैंड के लिए टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।

मैच का टर्निंग पॉइंट:
रोहित शर्मा का कैच छूटना: भारत की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। रोहित उस समय 13 रन बनाकर खेल रहे थे। फ्रेड क्लासेन की गेंद पर प्रिंगल ने उन्हें जीवनदान दिया। इसके बाद अगले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित को फिर से जीवनदान मिला। उस समय वह 15 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर से प्रिंगल ही उनका कैच नहीं ले पाए। इस बार गेंदबाज वान मिकेरेन थे। दो कैच छूटने के बाद रोहित ने गियर बदला और तेजी से रन बनाने लगे। दो कैच और भारतीय बल्लेबाज नीदरलैंड पर पूरी तरह हावी हो गए।
विज्ञापन

भारतीय टीम का कैसा रहा प्रदर्शन?

IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित चले, लेकिन राहुल ने फिर किया निराश: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत में कुछ देर संघर्ष किया। गेंद उनके बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी। रोहित जब सेट हो गए तो उन्होंने तेजी से रन बनाए। हालांकि, दो जीवनदान जरूर मिले, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अच्छा अभ्यास किया।

रोहित के साथी केएल राहुल इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। वह 12 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। राहुल एलबीडब्ल्यू हुए। रीप्ले में यह साफ दिख रहा था कि गेंद विकेट से बाहर जा रही थी। राहुल अगर रिव्यू ले लेते तो बच जाते। उन्होंने ऐसा नहीं किया। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला था।

ये भी पढ़ें: T20 WC: भारत ने पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड को भी धोया, 56 रन से जीता मैच, अंक तालिका में शीर्ष पर टीम इंडिया
विज्ञापन

IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली का जलवा कायम: कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर अपना वर्चस्व कायम रखा है। मेलबर्न के बाद अब सिडनी में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। विराट अंत तक टिके रहे। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन भी बनाए। कोहली ने 44 गेंद की पारी में नाबाद 62 रन बनाए। इस दौरान विराट के शानदार शॉट्स देखने को मिले। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर एक ऐसा छक्का मारा, जिसे लोग कई दिनों तक याद रखेंगे।

IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने निराशा को पीछे छोड़ा: शीर्ष चार बल्लेबाजों में सूर्यकुमार एक ऐसे खिलाड़ी थे, जो फॉर्म में होते हुए भी पाकिस्तान के खिलाफ फेल हो गए थे। उनका आउट होना भारतीय फैंस को बहुत खला था। सूर्यकुमार ने उस कमी को सिडनी में पूरा किया। उन्होंने विराट का भरपूर साथ दिया और तेजी से रन बनाए। सूर्यकुमार का आत्मविश्वास इस पारी से बढ़ा होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले सूर्यकुमार का फॉर्म में आना टीम के लिए शुभ संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: SA vs BAN T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की शर्मनाक हार, रिले रॉसो, शम्सी और नोर्त्जे का कमाल

IND vs NED T20 WC 2022 India vs Netherlands Match Analysis Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भुवनेश्वर, अक्षर और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार गेंदबाजी ने किया प्रभावित: भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। भुवनेश्वर अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। उन्होंने दो ओवर मेडन फेंके। चार ओवर में सिर्फ नौ रन ही दिए। इस दौरान दो विकेट लिए। शमी ने उनका बखूबी साथ निभाया और चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया। स्पिन में अश्विन और अक्षर ने बल्लेबाजों को बांधे रखा। अश्विन ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। अर्शदीप ने भी दो विकेट लिए, लेकिन वह थोड़े महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर में 37 रन दिए। हार्दिक ने एक ओवर किया। इस दौरान नौ रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed