फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन-सौरव से बड़े धवन-रोहित, 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Mon, 24 Sep 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Opener shikhar dhawan and rohit sharma break 20 years old record and creat history against pakistan
rohit-dhawan and sachin-sourav

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (114) और रोहित शर्मा (111*) की सलामी जोड़ी ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Opener shikhar dhawan and rohit sharma break 20 years old record and creat history against pakistan
rohit-dhawan

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने 20 साल पुराने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सलामी जोड़ी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Opener shikhar dhawan and rohit sharma break 20 years old record and creat history against pakistan
ROHIT DHAWAN

इससे पहले साल 1998 में ढाका में खेले गए सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप के पहले फाइनल में टीम इंडिया की तरफ सचिन तेंदुलकर (95) और सौरव गांगुली (68) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 159 रन की शानदार साझेदारी की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Opener shikhar dhawan and rohit sharma break 20 years old record and creat history against pakistan
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN

बता दें कि एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनर जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी हुई। वन-डे में इन दो ओपनर की यह साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।  

 

विज्ञापन
Opener shikhar dhawan and rohit sharma break 20 years old record and creat history against pakistan
शिखर रोहित - फोटो : SELF

बता दें कि दोनों सलामी बल्लेबाजों की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed