फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदिवासियों ने किया टीम इंडिया का स्वागत, दूसरे वन-डे से पहले सामने आई ये PHOTOS

Fri, 25 Jan 2019 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 25 Jan 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
NZvIND: Team India receives traditional Maori welcome in Mount Maunganui ahead of 2nd ODi

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच की तैयारी के लिए शुक्रवार को बे ओवल मैदान पर पहुंची। यहां पहुंचने पर टीम इंडिया का पारंपरिक माओरी पद्धति से स्वागत किया गया। माओरी प्रजाति न्यूजीलैंड की मूल निवासी हैं।

NZvIND: Team India receives traditional Maori welcome in Mount Maunganui ahead of 2nd ODi

पारंपरिक पावहिरी तरीके से भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया गया जिससे उन्हें माओरी संस्कृति की जानकारी मिली। टारंगा सिटी काउंसिल के माओरी एंगेजमेंट के मैनेजर कार्लो एलिस ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह अद्भुत क्षण था। इस संस्कृति के बारे में भारतीय खिलाड़ियों को जानकारी दी गई। भारत टीम की तरफ से रोहित शर्मा इस प्रदर्शन का हिस्सा बने।

NZvIND: Team India receives traditional Maori welcome in Mount Maunganui ahead of 2nd ODi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले दो मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने नेपियर में पहला मुकाबला आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था। न्यूजीलैंड की पारी को 157 रनों पर समेटने के बाद भारत ने 34.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZvIND: Team India receives traditional Maori welcome in Mount Maunganui ahead of 2nd ODi

टीम इंडिया को वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों और टी-20 सीरीज में नियमित कप्तान विराट कोहली की कमी खलेगी जिन्हें आराम दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या निलंबन हटने के बाद टीम से जुडेंगे और उनके तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed