फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां जान हथेली पर लेकर काम करते हैं लोग, जिंदा रहने के लिए हर दिन पीते हैं 12 लीटर पानी

Fri, 25 Jan 2019 01:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Mercury mining australia dangerous jobs in the world
Mercury mines - फोटो : Screenshot by Youtube

दुनिया में ऐसी कई खतरनाक नौकरियां हैं, जिन्हें करना हर किसी के बूते की बात नहीं होती। लोग अपनी जान हथेली पर लेकर काम करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऐसी ही एक नौकरी है, जिसके बारे में जानकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन फिर भी चमड़ी जला देने वाले तापमान में हर दिन 12 लीटर पानी पीकर लोग काम करते हैं। 

Mercury mining australia dangerous jobs in the world
Mercury mines - फोटो : Social media

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मरक्यूरी माइन्स में काम करने वाले लोग बेहद जानलेवा परिस्थितियों में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरक्यूरी की खानों में केमिकल ओर को भट्टि्यों में जमकर तपाया जाता है, जो भाप बनकर लिक्विड फॉर्म में आता है। इस प्रक्रिया में खदानों का तापमान 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

Mercury mining australia dangerous jobs in the world
Mercury mines - फोटो : Screenshot by Youtube

अब चूंकि 60 डिग्री तापमान में वहां खड़े रहना भी किसी इंसान के लिए संभव नहीं हो पाता, लेकिन फिर भी लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भारी मात्रा में पानी पीते हैं और काम करते हैं। इससे उनकी जान तो बची रहती है, लेकिन ऐसे कठिन हालात में काम करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury mining australia dangerous jobs in the world
Mercury mines - फोटो : Screenshot by Youtube

ऑस्ट्रेलियन काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के मुताबिक, मरक्यूरी की खदानों में काम करने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही वहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाए, कर्मचारियों को तत्काल काम बंद कर देना चाहिए। लेकिन फिर भी खदानों के मालिकों द्वारा इस निर्देश की अनदेखी की जा रही है। 

विज्ञापन
Mercury mining australia dangerous jobs in the world
Mercury mines - फोटो : Screenshot by Youtube

काउंसिल ने खदानों के मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ नहीं रोका गया तो ऐसे माइनिंग प्रोजेक्ट्स को रोक दिया जाएगा, क्योंकि इतनी गर्मी में कोई भी इंसान काम नहीं कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed