फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tim Southee: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इस प्रारूप को अलविदा कहेंगे टिम साउदी, ऐसा रहा है उनका करियर

Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

300 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के अलावा साउदी वनडे में 200 से ज्यादा और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व स्तर पर एकमात्र गेंदबाज भी हैं।

विज्ञापन
NZ vs ENG: Tim Southee to retire from Test after series against England, See his career
टिम साउदी - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने घोषणा की है कि वह इस दिसंबर में हैमिल्टन में अपने घरेलू मैदान सेडन पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने पुष्टि की कि साउदी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन अगर कीवी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है तो वह अगले साल होने वाले फाइनल में ब्लैक कैप्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।
NZ vs ENG: Tim Southee to retire from Test after series against England, See his career
रचिन और टिम साउदी - फोटो : BCCI
35 वर्षीय साउदी ने 104 टेस्ट में 385 टेस्ट विकेट लिए हैं। वह इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के अलावा साउदी वनडे में 200 से ज्यादा और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व स्तर पर एकमात्र गेंदबाज भी हैं। अपने करियर के बारे में साउदी ने कहा, 'मैंने बचपन से ही न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था। 18 साल तक ब्लैक कैप्स के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, यह समय इस खेल से दूर जाने का सही समय लगता है। इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है।'
NZ vs ENG: Tim Southee to retire from Test after series against England, See his career
टिम साउदी - फोटो : ICC
स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले साउदी ने पहली बार 2008 अंडर-19 विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की थी। वह 17 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। तब से वह न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक आइकन बन गए। हाल ही में भारत पर 3-0 की जीत में साउदी ने अहम भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वीनिंक ने साउदी को न्यूजीलैंड की आधुनिक क्रिकेट की दिग्गज हस्ती करार दिया और 18 साल तक न्यूजीलैंड के लिए उनके योगदान की सराहना की। वीनिंक ने कहा, 'साउदी हमारे लिए निरंतर प्रदर्शन करते रहे हैं और उन्हें न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। हमारे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक को विदाई देने का मौका इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को और खास बनाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs ENG: Tim Southee to retire from Test after series against England, See his career
टिम साउदी - फोटो : twitter
साउदी ने 2021 में न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने भी साउदी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'साउदी हमारे लिए शानदार रहे हैं। वह एक अविश्वसनीय रूप से किसी भी टीम के लिए कठिन रहे हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।' इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज न्यूजीलैंड के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। अगर टीम अपने सभी मैच जीतती है तो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
NZ vs ENG: Tim Southee to retire from Test after series against England, See his career
टिम साउदी - फोटो : ICC/T20 World Cup
साउदी ने 104 टेस्ट में 385 विकेट चटकाए हैं। 64 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वह इस प्रारूप में 15 बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 29.89 का और स्ट्राइक रेट 59.95 का रहा है। इसके अलावा वह 161 वनडे में 221 विकेट और 125 टी20 में 164 विकेट ले चुके हैं। साउदी 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ मैकलीन पार्क में ही टेस्ट डेब्यू किया था और अब वह इसी टीम के खिलाफ टेस्ट करियर का अंत भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed