आईपीएल से दुनिया भर को क्रिकेट के कई नए सितारे मिले हैं। इस लीग ने भारत को रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या जैसे कई सुपरस्टार मिले, वहीं ऑस्ट्रेलिया समेत दूसरे देशों को भी इससे काफी फायदा पहुंचा है। ऑक्शन में खूब पैसे और कुछ अच्छे परफॉर्मेंस किसी भी खिलाड़ी को रातोंरात स्टार बनाने के लिए काफी हैं। इस लीग में मौका मिलना ही किसी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। ऐसा देखा गया है कि इस लीग में खेलने वाले अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटरों को जल्द ही उनके देश में खेलने का मौका मिल जाता है, चाहे वह डार्सी शॉर्ट हों या मैथ्यू शॉर्ट या शुभमन गिल। हालांकि, आईपीएल 2024 में विदेशी क्रिकेटरों से ज्यादा भारत के कुछ अनकैप्ड क्रिकेटर्स ने ज्यादा जलवा बिखेरा। इनमें लखनऊ सुपर जाएंट्स के पेसर मयंक यादव, कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और पंजाब किंग्स के शशांक सिंह शामिल हैं।
2 of 7
नीतीश रेड्डी
- फोटो : IPL/BCCI/Social Media
मयंक का चयन अब भारतीय टीम के लिए हो चुका है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ छह अक्तूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। इसके अलावा नीतीश रेड्डी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद नीतीश पहले भी कई बार भारतीय टीम के लिए चयन हुआ, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए। अब उन्हें मौका मिला है और वह इसे भुनाना चाहेंगे। नीतीश एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर देखा जा रहा है।
3 of 7
नीतीश रेड्डी
- फोटो : IPL/BCCI/Social Media
सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 में कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी की और कई ताबड़तोड़ पारियां भी खेलीं। नीतीश ने 15 आईपीएल मैचों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 76 रन का रहा। इसके अलावा नीतीश ने तीन विकेट भी लिए और उनका इकोनॉमी रेट 11.39 का रहा। 17 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।
4 of 7
नीतीश रेड्डी
- फोटो : IPL/BCCI/Social Media
कौन हैं नीतीश रेड्डी?
नीतीश का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ था। उनका पूरा नाम नीतीश कुमार रेड्डी है। नीतीश को आईपीएल 2023 से पहले ऑक्शन में सनराइजर्स ने 20 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस में खरीदा था। पिछले सीजन वह बस दो मैच ही खेल पाए थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में नए कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें शुरूआती मैच से ही टीम में शामिल किया। इसका नतीजा यह हुआ कि नीतीश के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स की टीम फाइनल में पहुंची थी। नीतीश ने अब तक अपने करियर में 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.22 की औसत से 627 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 54 विकेट भी लिए हैं।
5 of 7
नीतीश रेड्डी
- फोटो : IPL/BCCI
वह 22 लिस्ट-ए मैचों में 36.63 की औसत से 403 रन बना चुके हैं और 14 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 20 टी20 मैचों में 128.24 के स्ट्राइक रेट से 395 रन बना चुके हैं और तीन विकेट ले चुके हैं। नीतीश ने 2021 में अपने लिस्ट-ए डेब्यू पर विदर्भ के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। वह ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स को अपना आदर्शन मानते हैं। बीसीसीआई उन्हें 2017-2018 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंडर-16 जगमोहन डाल्मिया अवॉर्ड से सम्मानित भी कर चुका है।