फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: विराट समेत ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के 'मुजरिम', वरना न्यूजीलैंड नहीं जीतती वन-डे सीरीज

Sat, 08 Feb 2020 04:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs india five villain of team india to loss odi series at auckland
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73*) के नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वन-डे में भारत को 22 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 251 रन ही बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं इस हार के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार?


 

New Zealand vs india five villain of team india to loss odi series at auckland
मयंक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

मयंक अग्रवाल
न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 21 रन के स्कोर मयंक अग्रवाल के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। पिछले मैंच में 32 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल दूसरे वन-डे में केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। बेनेट ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

New Zealand vs india five villain of team india to loss odi series at auckland
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली
पिछले मैच में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टिम साउथी ने अपना शिकार बनाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs india five villain of team india to loss odi series at auckland
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। इस मुकाबले में जमकर रन लुटाए। बुमराह ने 10 ओवर्स में बिना किसी विकेट लिए 64 रन लुटाए। पहले वन-डे में भी बुमराह ने कोई अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी। उन्होंने पहले वन-डे में 10 ओवर्स में 53 रन खर्च किए थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि लगातार पिछले तीन वन-डे में बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला हो। 

विज्ञापन
New Zealand vs india five villain of team india to loss odi series at auckland
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेशक अच्छी  गेंदबाजी और बल्लेबाजी की, लेकिन जब उन्हें बड़े शॉट खेलने की दरकार थी, तब उन्होंने अपना बल्ला नहीं चलाया। 73 गेंदों में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जडेजा को मैच का अगर 'असली विलेन' कहें तो शायद यह गलत नहीं होगा। यह इसलिए क्योंकि, आठवें विकेट के लिए सैनी और जडेजा के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। सैनी ने 49 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। एक समय लग रहा था कि मैच भारत के पक्ष में जा रहा है। जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रन की दरकार थी, क्रीज पर जडेजा और चहल थे। चहल अपने मुताबिक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जीत का पूरा दारोमदार जडेजा के हाथों था। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला सकते हैं, मगर ऐसा करने में वह नाकाम रहे। लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेलकर वह कैच आउट हो गए। इसके साथ ही टीम इंडिया इस मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed