टीम इंडिया ने रविवार को पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में न्यूजीलैंड का वाइट वॉश कर दिया। माउंट मांउगानुई में खेले गए आखिरी टी-20 में विराट सेना ने कीवियों को सात रन से हराकर चारों खाने चित कर दिया। दोनों टीमों के बीच हुई यह सीरीज काफी रोमांचक रहा। लगातार दो मैच सुपर ओवर में गए और दोनों मैचों में टीम इंडिया की जीत हुई। आखिरी मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स परः
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया ने तीसरी मर्तबा विदेशी सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को उनकी धरती पर टी-20 सीरीज में चारों खाने चित किया है।
3 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 रन देकर तीन विकेट झटके थे।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में सीरीज के चौथे टी-20 में 60 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 24 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है, जबकि रोहित ने 25 बार।
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में सलामी बललेबाजी रोहित शर्मा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 हजारी बन गए हैं। उन्होंने 14000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित इस मुकाम को हासिल करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, सहवाग समेत सात बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।