फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs ENG: वॉटलिंग ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ा ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड

Sun, 24 Nov 2019 01:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 24 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs England 1st Test BJ Watling joins elite list with maiden double hundred
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच खेले जारे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कीवि विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग शानदार दोहरा शतक जड़ इति दिया। माउंट मांगुनई में खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन उन्होंने 473 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और एक छक्के की मदद से 205 रन की पारी खेली। वाटलिंग न्यूजीलैंड के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

New Zealand vs England 1st Test BJ Watling joins elite list with maiden double hundred
मिचेल सेंटनर - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर के साथ मिलकर उन्होंने सातवें विकेट के लिए 261 रन की साझेदारी की और न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर इंग्लैंज पर बढ़त दिला दी। सेंटनर ने भी करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया और 126 रन की पारी खेली। इन दोनों की साझेदारी की बहलौत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 615 रन बनाकर घोषित की। यह न्यूजीलैंड का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।

New Zealand vs England 1st Test BJ Watling joins elite list with maiden double hundred
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम के 185 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा दिया। ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में यह पारी खेली थी। श्रीलंका के विकेटकीपर ब्रेंडन कुरुप्पु ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 548 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 201 रन बनाए थे। वहीं गेंदों के लिहाज से वाटलिंग की पारी टेस्ट क्रिकेट में दूसरे नंबर पर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs England 1st Test BJ Watling joins elite list with maiden double hundred
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

बीजे वाटलिंग टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 9वें विकेटीकपर बल्लेबाज हैं। इस सूची में बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम इकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर के नाम टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2000 में भारत के खिलाफ नागपुर में नाबाद 232 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
New Zealand vs England 1st Test BJ Watling joins elite list with maiden double hundred
एमएस धोनी

इसके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2003 में लाहौर टेस्ट में 230 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर एमएस धोनी के नाम हैं। एमएस धोनी ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 224 रन की पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed